
द्वारका/नई दिल्ली/- अध्यात्म योग संस्थान की और से आज द्वारका सेक्टर 18 में वृक्षारोपण समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि श्री फूल कंवर चाहार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण प्रकोष्ठ (दिल्ली प्रान्त) के प्रमुख हैं- उन्होंने कहा वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत जरूरी है हमें वृक्षों को अधिक से अधिक लगाना चाहिए।
इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, योग विज्ञान विभाग के डॉ. रमेश कुमार रहे इन्होंने बताया वृक्ष धरती का सिंगार है जितने अधिक वृक्ष होंगे उतनी ही प्रकृति हरी-भरी रहेगी। उतनी ही समाज में खुशहाली और समृद्धि रहेगी। इसलिए वृक्षों को अधिक से अधिक मात्रा में लगाना चाहिए। उन्होंने कहा वृक्षों में भी चेतना होती है इसलिए हमें वृक्षों को जानबूझकर काटना नहीं चाहिए।

इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अशोक कुमार ने कहा वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। आए आए दिन हमें प्रदूषण से दो चार होना पड़ता है यदि हम अधिक से अधिक वृक्ष लगाएंगे तो हमारे आसपास ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी, प्रदूषण से मुक्ति प्राप्त होगी साथ ही साथ हम स्वस्थ रहेंगें और शारीरिक रोगों से मुक्त रहेंगा। डॉ अशोक कुमार ने बताया इस कार्यक्रम में सो वृक्षों का रोपण किया गया जिसके अंदर नीम, जामुन, वटवृक्ष, गुलमोहर आदि वृक्षों का समावेश था।
कार्यक्रम में जय नारायण, राकेश, अनूप, महाजन, शंकर, विनय त्रिपाठी, हंसराज, बृजपाल आर्य, मुकुल आदि गणमान्य लोग वृक्ष लगाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”