वृक्ष है प्रकृति का सिंगार- डॉ. रमेश कुमार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वृक्ष है प्रकृति का सिंगार- डॉ. रमेश कुमार

- द्वारका में अध्यात्म योग संस्थान ने किया पौधारोपण समारोह का आयोजन

द्वारका/नई दिल्ली/- अध्यात्म योग संस्थान  की और  से आज द्वारका सेक्टर 18 में वृक्षारोपण समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि  श्री फूल कंवर चाहार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण प्रकोष्ठ (दिल्ली प्रान्त) के प्रमुख हैं-  उन्होंने कहा वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत जरूरी है हमें  वृक्षों को अधिक से अधिक लगाना चाहिए।
               इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, योग विज्ञान विभाग के डॉ. रमेश कुमार रहे इन्होंने बताया वृक्ष धरती का सिंगार है जितने अधिक वृक्ष होंगे उतनी ही प्रकृति हरी-भरी रहेगी। उतनी ही समाज में खुशहाली और समृद्धि रहेगी। इसलिए वृक्षों को अधिक से अधिक मात्रा में लगाना चाहिए। उन्होंने कहा वृक्षों में भी चेतना होती है इसलिए हमें वृक्षों को जानबूझकर काटना नहीं चाहिए।

इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अशोक कुमार ने कहा वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। आए आए दिन हमें प्रदूषण से दो चार होना पड़ता है यदि हम अधिक से अधिक वृक्ष लगाएंगे तो हमारे आसपास ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी, प्रदूषण से मुक्ति प्राप्त होगी साथ ही साथ हम स्वस्थ रहेंगें और शारीरिक रोगों से मुक्त रहेंगा। डॉ अशोक कुमार ने बताया इस कार्यक्रम में सो वृक्षों का रोपण किया गया जिसके अंदर नीम, जामुन, वटवृक्ष, गुलमोहर आदि वृक्षों का समावेश था।
               कार्यक्रम में जय नारायण, राकेश, अनूप, महाजन, शंकर, विनय त्रिपाठी, हंसराज, बृजपाल आर्य, मुकुल आदि गणमान्य लोग वृक्ष लगाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox