द्वारका/ मानसी शर्मा/- द्वारका जिला की एंटी नारकोटिक्स चीन ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नजफगढ़ की इंदिरा मार्केट कॉलोनी से 4 महिला ड्रग्स पेडलर को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों से 6.45 किलोग्राम गांजा बरामद किया है पुलिस ने आरोपियों से 4 मोबाइल भी जप्त किए हैं ताकि उनकी जांच कर सप्लाई चैन का पता लगाया जा सके।
द्वारका डीसीपी हर्षवर्धन ने बताया कि जिला में ड्रग्स माफिया की कड़ी को तोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत एंटी नारकोटिक्स टीम को एक सूचना मिली थी कि नजफगढ़ के इंदिरा मार्केट कॉलोनी में कुछ महिलाएं ड्रग सप्लाई का काम कर रही है सूचना की जानकारी के बाद एसीपी ऑपरेशन रामअवतार ने एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज सुभाष चंद के नेतृत्व में हवलदार हेतराम, सुशील, कुलदीप महिला हवलदार सोनू, अनीता, संजू, पूनम, ज्योति, सविता, सोनू मिथिलेश व दीपिका महिला सिपाही मुकेश मोनिका, केवल, फ्रैंकी बबीता व किरोस्ता आदि की एक टीम का गठन किया और आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। टीम ने इंदिरा मार्केट अनाज मंडी के पास अपना जाल बिछाया और जांच आरंभ की। कॉलोनी में पुलिस को 4 संदिग्ध महिलाएं दिखाई दी जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 6.47 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके मोबाइल फोन जप्त कर लिए। पूछताछ में पुलिस ने आरोपियों की पहचान नीलम निवासी नजफगढ़ उम्र 35 साल, सुनीता निवासी नजफगढ़ उम्र 35 साल, अनीता निवासी नजफगढ़ उम्र 34 साल और सावित्री निवासी नजफगढ़ उम्र 34 साल के रूप में की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बाबा हरिदास नगर थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। बीएचडी थाना पुलिस चारों महिला आरोपियों के खिलाफ जांच कर रही है और पूरी कॉलोनी में व्यापक रूप से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस जांच में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उक्त आरोपी क्षेत्र में कहां कहां ड्रग्स की सप्लाई करती थी।


More Stories
प्रियंका गांधी का केंद्र पर हमला!
द्वारका पुलिस की कार्रवाई, 150 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3,000 अवैध शराब की बोतलें बरामद!
हांगझोऊ वर्ल्ड कप में भारत का जलवा
BRG ने पूरी की 500 किमी की अप-डाउन साइकिल यात्रा, रचा नया इतिहास
कारगिल रन में BRG का दमदार प्रदर्शन!