द्वारका एंटी नारकोटिक्स टीम ने पकड़ी 4 महिला ड्रग पेडलर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका एंटी नारकोटिक्स टीम ने पकड़ी 4 महिला ड्रग पेडलर

-टीम ने आरोपी महिलाओं से 6.45 किलोग्राम गांजा किया बरामद

द्वारका/ मानसी शर्मा/- द्वारका जिला की एंटी नारकोटिक्स चीन ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नजफगढ़ की इंदिरा मार्केट कॉलोनी से 4  महिला ड्रग्स पेडलर को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों से 6.45 किलोग्राम गांजा बरामद किया है पुलिस ने आरोपियों से 4 मोबाइल भी जप्त किए हैं ताकि उनकी जांच कर सप्लाई चैन का पता लगाया जा सके।
             द्वारका डीसीपी हर्षवर्धन ने बताया कि जिला में ड्रग्स माफिया की कड़ी को तोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत एंटी नारकोटिक्स टीम को एक सूचना मिली थी कि नजफगढ़ के इंदिरा मार्केट कॉलोनी में कुछ महिलाएं ड्रग सप्लाई का काम कर रही है सूचना की जानकारी के बाद एसीपी ऑपरेशन रामअवतार ने एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज सुभाष चंद के नेतृत्व में हवलदार हेतराम, सुशील, कुलदीप महिला हवलदार सोनू, अनीता, संजू, पूनम, ज्योति, सविता, सोनू मिथिलेश व दीपिका महिला सिपाही मुकेश मोनिका, केवल,  फ्रैंकी बबीता व किरोस्ता आदि की एक टीम का गठन किया और आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। टीम ने इंदिरा मार्केट अनाज मंडी के पास अपना जाल बिछाया और जांच आरंभ की। कॉलोनी में पुलिस को 4 संदिग्ध महिलाएं दिखाई दी जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 6.47 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके मोबाइल फोन जप्त कर लिए। पूछताछ में पुलिस ने आरोपियों की पहचान नीलम निवासी नजफगढ़ उम्र 35 साल, सुनीता निवासी नजफगढ़ उम्र 35 साल, अनीता निवासी नजफगढ़ उम्र 34 साल और सावित्री निवासी  नजफगढ़ उम्र 34 साल के रूप में की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बाबा हरिदास नगर थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर  लिया है। बीएचडी थाना पुलिस चारों महिला आरोपियों के खिलाफ जांच कर रही है और पूरी कॉलोनी में व्यापक रूप से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस जांच में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उक्त आरोपी क्षेत्र में कहां कहां ड्रग्स की सप्लाई करती थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox