नई दिल्ली/- केन्द्रीय आर्य युवक परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी व अंतरंग सभा की बैठक की बैठक में श्री अनिल आर्य को सर्वसम्मति से केन्द्रीय आर्य युवक परिषद का पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। यह बैठक महर्षि दयानंद भवन, आसिफ़ अली रोड, नई दिल्ली में सोल्लास के साथ सम्पन्न हुई, जिसमे कई प्रान्तों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। अपने निर्वाचन को लेकर श्री अनिल आर्य ने सभी आर्य बंधुओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह पूरे देश में आर्य समाज स्थापना व स्वामी दयानन्द के आदर्शों को जन-जन तक पंहुचाने का कार्य करेंगे।

राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने आगामी 2022-2024 के सत्र के लिए अनिल आर्य के नाम का प्रस्ताव राष्ट्रीय अध्यक्ष हेतु रखा व धर्मपाल आर्य,यशोवीर आर्य ने अनुमोदन किया व सर्वसम्मति से नयी कार्यकारिणी, अन्तरंग सभा व प्रान्तीय अध्यक्ष मनोनीत करने का उन्हें अधिकार दिया गया। उन्होंने यशोवीर आर्य,रामकुमार आर्य,रामकृष्ण शास्त्री,स्वतंत्र कुकरेजा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महेन्द्र भाई-राष्ट्रीय महामंत्री एवम प्रवीन आर्य, दुर्गेश आर्य, देवेन्द्र भगत को राष्ट्रीय मंत्री साथ ही धर्मपाल आर्य को कोषाध्यक्ष,आचार्य गवेन्द्र शास्त्री,चंद्र शेखर शर्मा को राष्ट्रीय बौद्धिक अध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा की शेष पूरी टीम की शीघ्र घोषणा की जाएगी।


More Stories
92% अंक आने के बाद भी टूटी छात्रा, पढ़ाई के दबाव ने छीनी मुस्कान
लुधियाना में हर्निया ऑपरेशन के दौरान मरीज ने गाए गीत
अमेरिका-ईरान वार्ता का दूसरा दौर इस्लामाबाद में संभव
होर्मुज सम्मेलन में मैक्रों-मेलोनी की मुलाकात चर्चा में
विक्की ठक्कर गैंग के दो शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
दुष्यंत चौटाला बोले- “सीआईए ने घरों में घुसकर की अभद्रता