मसाला मार्केट के बाजार में इमामी की इंट्री, मंत्रा के नाम से पेश किया प्रोडक्ट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मसाला मार्केट के बाजार में इमामी की इंट्री, मंत्रा के नाम से पेश किया प्रोडक्ट

-इमामी एग्रोटेक लिमिटेड उपभोक्ताओं को अलग-अलग पैक में उपल्ब्ध करायेगी शुद्ध मसाले, जानिये इमामी की योजना

नई दिल्ली/- रोजमर्रा के इस्तेमाल के प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी इमामी लिमिटेड ने अब देश के अलग-अलग राज्यों के मसाला मार्केट में कदम रख दिया है। इमामी की सब्सिडरी इमामी एग्रोटेक लिमिटेड ने देशभर में मसाला ब्रांड ‘मंत्रा’ को उतारने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक मंत्रा मसाले अलग-अलग तरह के पैक में उपलब्ध होंगे, जिसमें 8 ग्राम से लेकर 200 ग्राम तक की रेंज के पैकेट है। यह मसाले 5 रुपये से लेकर 110 रुपये की रेंज में मिलेंगे।

इमामी एग्रोटेक के निदेशक कृष्णा मोहन न्यायपति ने कंपनी की आगामी योजना पर कहा कि हमारा लक्ष्य अगले पांच साल में मसाला कारोबार से 700 से 1,000 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने का है। न्यायपति ने कहा, ‘‘कंपनी का मसाला ब्रांड ‘मंत्रा’ पूरी तरह से प्राकृतिक है। मसाला प्लांट राजस्थान के जयपुर में है।’’ उन्होंने कहा कि कंपनी के इस ब्रांड की चालू वित्त वर्ष के दौरान दो लाख खुदरा विक्रेताओं तक पहुंच होगी।

 न्यायपति ने आगे कहा कि मसालों को तैयार करने में क्रायोजनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इस तकनीक के उपयोग से मसालों को शून्य से लेकर -50 डिग्री तापमान में पीसकर बनाया जाता है, ताकि इनका प्राकृतिक गुण, स्वाद और सुगंध बरकरार रहे।
               कंपनी के एक अन्य अधिकारी देवाशीष भट्टाचार्य ने कहा कि ’मंत्रा’ को पहले पश्चिम बंगाल में पेश किया जा चुका है। उन्होंने दावा किया कि यह बंगाल का सबसे लोकप्रिय मसाला ब्रांड बन चुका है। आपको बता दें कि उद्योग जगत के अनुमान के अनुसार देश में मसाला कारोबार सालाना करीब 80,000 करोड़ रुपये का है। इसमें ब्रांडेड बाजार की हिस्सेदारी लगभग 30,000 करोड़ रुपये की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox