नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/कर्नाटक/भावना शर्मा/- सरल वास्तु फेम चंद्रशेखर गुरूजी की मंगलवार सुबह कर्नाटक के एक मशहूर होटल में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि उन्हे शक है कि गुरूजी होटल में कारोबार के मकसद से आए थे। होटल के सीसीटीवी फुटेज में गुरूजी को दो लोग चाकू मारते दिखाई दे रहें हैं। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद दोनो अपराधी मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही हुबली पुलिस आयुक्त मौके पर पहुंचे। पुलिस आयुक्त लाभू राम ने कहा, “हमें मोबाइल टावर के आधार पर कुछ जानकारी मिली है। हमारी तहकीकात जारी है और पूरी जांच के बाद ही हत्या का मकसद का पता चल पाएगा। उन्होने बताया कि हम परिवार के सदस्यों के भी बयान दर्ज कर रहे हैं।“सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने फरार हत्यारों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि बागलकोट के रहने वाले वास्तु विशेषज्ञ चंद्रशेखर गुरुजी ने एक ठेकेदार के रूप में अपना करियर शुरू किया था। बाद में उन्हें मुंबई में नौकरी मिल गई, जहां वे बस गए। बाद में, उन्होंने बाद में वहां अपना वास्तु व्यवसाय किया। बताया जा रहा है कि वारदात से तीन दिन पहले उनके परिवार में एक बच्चे की हुबली में मौत हो गई थी।


More Stories
कूड़े में छिपा खजाना: भिखारी के पास मिले नोटों के कट्टे
डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार बोले – “गड्ढे पूरे देश में हैं, सिर्फ हमें निशाना क्यों?”
कर्नाटक में सनसनीखेज़ बैंक डकैती, 21 करोड़ की नकदी और सोना लूटा
पीएम मोदी ने कर्नाटक को दी कनेक्टिविटी की सौगात
कर्नाटक विधानसभा में हनीट्रैप पर हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित, सीबीआई जांच की उठी मांग
केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने हसन, कर्नाटका में अर्धसैनिक कल्याण कार्यालय का किया उद्घाटन