कर्नाटक विधानसभा में हनीट्रैप पर हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित, सीबीआई जांच की उठी मांग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कर्नाटक विधानसभा में हनीट्रैप पर हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित, सीबीआई जांच की उठी मांग

कर्नाटक विधानसभा में हनीट्रैप के मुद्दे पर शुक्रवार को भारी हंगामा हुआ, जब भाजपा विधायकों ने नारेबाजी करते हुए सीडी के साथ सदन में प्रवेश किया और दावा किया कि उनके पास हनीट्रैप से जुड़े सबूत हैं। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। विपक्षी नेता आर अशोक ने इसे विधायकों के खिलाफ सबसे बड़ी साजिश करार दिया और कहा कि यह किसी एक पार्टी का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह लोगों के लिए काम करने वाले विधायकों के खिलाफ है।

विवाद की शुरुआत कर्नाटक सरकार के सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना के बयान से हुई, जिसमें उन्होंने दावा किया कि 48 राजनेता, जिनमें केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं, हनीट्रैप में फंसे हुए हैं। इस पर अन्य विधायकों ने भी समर्थन किया। राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने मामले की उच्च स्तरीय जांच का आश्वासन दिया, जबकि भाजपा विधायकों ने सीबीआई जांच की मांग की।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox