कर्नाटक में सनसनीखेज़ बैंक डकैती, 21 करोड़ की नकदी और सोना लूटा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कर्नाटक में सनसनीखेज़ बैंक डकैती, 21 करोड़ की नकदी और सोना लूटा

-बैंक में घुसे हथियारबंद नकाबपोश

कर्नाटक/उमा सक्सेना/-     कर्नाटक के विजयपुरा जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहाँ तीन नकाबपोश बदमाशों ने भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में घुसकर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। यह वारदात मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे चाडचन कस्बे में हुई। आरोपी देसी पिस्तौल और धारदार चाकुओं से लैस थे और उन्होंने बैंक मैनेजर, कैशियर सहित अन्य कर्मचारियों को धमकाकर हाथ-पैर बांध दिए।

खाते का बहाना बनाकर पहुंचे लुटेरे
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी बैंक में चालू खाता खुलवाने के बहाने दाखिल हुए थे। जैसे ही उन्हें मौका मिला, उन्होंने अचानक हथियार निकालकर कर्मचारियों को काबू में कर लिया। इसके बाद गिरोह ने बैंक से एक करोड़ से अधिक नकदी और करीब 20 किलो सोने के आभूषण, जिसकी कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये आंकी गई है, लेकर फरार हो गए।

नकली नंबर प्लेट से की भागने की कोशिश
पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण निंबर्गी के अनुसार, अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए नकली नंबर प्लेट वाली एक सुजुकी ईवीए कार का इस्तेमाल किया। वारदात के बाद वे वाहन से महाराष्ट्र की ओर भाग निकले और शुरुआती सुरागों के मुताबिक उनका रुख पंढरपुर की ओर था।

एफआईआर दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
बैंक मैनेजर की शिकायत के आधार पर स्थानीय थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि इस लूट में शामिल संदिग्धों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से अपराधियों की पहचान की जा रही है।

सबसे बड़ी बैंक डकैतियों में से एक
बताया जा रहा है कि विजयपुरा जिले में हाल के वर्षों में यह सबसे बड़ी बैंक डकैती है। 21 करोड़ से अधिक की इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox