
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/करनाल/भावना शर्मा/- कोविड 19 की वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई में देश ने अपना टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और इसी के साथ लाइटिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (पंखे और घरेलू उपकरण), स्टील पाइप और पीवीसी पाइप, में भारत के अग्रणी और भरोसेमंद ब्रांड सूर्या रौशनी ने करनाल के इंद्री में थैलेसीमिया से प्रभावित बच्चों के लिए एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें करीब 300 यूनिट रक्त जमा किया गया।

इस 19वें रक्तदान शिविर का आयोजन करनाल के इंद्री जिले में एचडीएफसी बैंक और जिले की रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग में किया गया। मुख्य बाजार के देवी मंदिर में आयोजित इस कैम्प के दौरान लगभग 300 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के थैलेसीमिया से प्रभावित बच्चों के लिये जागरूकता फैलाना था। पूजा सूर्या, सूर्या रोशनी लिमिटेड ने बोला, “कोरोना महामारी के बाद यह पहला बड़ा रक्तदान अभियान है। कोरोना काल में ऐसे रक्तदान शिविरों के अभाव में खून की कमी के कारण थैलेसीमिया से प्रभावित बच्चों ने एक बहुत बुरा दौर देखा और उनकी परेशानियां इस दौरान काफी बढ़ गईं थीं। मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि हम आखिरकार इतने बड़े स्तर पर रक्तदान अभियान को चला पाये और हम इन बच्चों की मदद के लिये आगे आये लोगों का सहयोग देखकर हैरान हैं।‘’





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी