बीमा को लाभ की जगह चैरिटी माने, इससे इंश्योरेंस बढ़ेगा तो प्रीमियम घटेगा- वक्ता आरजेएस वेबिनार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बीमा को लाभ की जगह चैरिटी माने, इससे इंश्योरेंस बढ़ेगा तो प्रीमियम घटेगा- वक्ता आरजेएस वेबिनार

-स्वामी विवेकानन्द, सेनानी पिंगली वेंकैया, डा.बिधानचंद्र राय और डीएमए के संस्थापक स्वतंत्रता सेनानी डा राय साहब व डा एम ए अंसारी , सेनानी हंसा जीवराज मेहता और परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि -एल आई सी भारत सरकार का ही रहेगा,जिसमें इक्यावन प्रतिशत शेयर सरकार का है- संयुक्त सचिव,वित्त मंत्रालय भारत सरकार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- आजादी की अमृत गाथा के सतहत्तरवें वें अंक में बीमा क्षेत्र पर गंभीर चर्चा में भाग लेते हुए मुख्य अतिथि वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव श्री सौरव मिश्रा ने लोगों की भ्रांतियों को दूर करते हुए कहा कि एलआईसी में भारत सरकार का शेयर 51þ है और डिसइन्वेस्टमेंट से यह मजबूती के  साथ भारत सरकार का ही उपक्रम रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कंज्यूमर ऐक्टिविस्ट को वित्त मंत्रालय की कमेटी में लेकर सेंस ऑफ गवर्नेंस और सेंस ऑफ एकाउंटेबिलिटी को सशक्त करना है।
             जीआईसी के महासचिव एमएन सरमा, एमडी एलआईसी बिष्णु चरण पटनायक ,जानेमाने कंज्यूमर ऐक्टिविस्ट प्रो बिजॉन कुमार मिश्रा, आदि ने प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान प्रस्तुत किया। अतिथि वक्ता  एआईडब्ल्यूसी की महासचिव कुलजीत कौर और  प्रख्यात फार्मासिस्ट प्रफुल्ल डी सेठ ने संबोधन दिया। कंज्यूमर ऑनलाइन फाउंडेशन के सहयोग से राम जानकी संस्थान,आरजेएस ,नई दिल्ली और टीजेएपीएस केबीएसके, पश्चिम बंगाल द्वारा आयोजित वेबिनार में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वित्त मंत्रालय भारत सरकार में संयुक्त सचिव सौरभ मिश्रा ने  द अवेयर कंज्यूमर मैगजीन के जुलाई अंक का लोकार्पण भी किया।
             वेबिनार में स्वामी विवेकानन्द, सेनानी पिंगली वेंकैया, डा.बिधानचंद्र राय और डीएमए के संस्थापक स्वतंत्रता सेनानी डा राय साहब व डा एम ए अंसारी, सेनानी हंसा जीवराज मेहता और परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद आदि उदय मन्ना, बैभव भारद्वाज और अभिषेक ने आरजेएस फैमिली की ओर से श्रद्धांजलि दी। वेबिनार के वक्ताओं में ओपनिंग रिमार्क्स जाने-माने कंज्यूमर ऐक्टिविस्ट प्रो. बेजॉन कुमार मिश्रा ने प्रस्तुत किया उन्होंने कहा कि बीमा को लाभ की जगह चैरिटी मानने की जरूरत है इससे इंश्योरेंस बढ़ेगा तो प्रीमियम भी  घटेगा। इससे सभी वक्ता सहमत नजर आए।
             महासचिव जनरल इंश्योरेंस काउंसिल और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एम एन सरमा मुख्य वक्ता ने बीमा क्षेत्र को जीवन का आवश्यक अंग बताया और प्रतिभागियों से चैरिटी करने का आह्वान किया। उन्होंने चिंता जताई कि  एफडीआई बढ़ाने के बावजूद आशा जनक परिणाम नहीं आ पा रहे हैं ,इसके लिए जागरूकता और प्रचार प्रसार की अत्यधिक आवश्यकता है। ताकि इंश्योरेंस बढ़े , इससे प्रीमीयम घट सकता है। डिजिटलीकरण एवं ग्रीवांस पोर्टल्स की बहुलता और ओम्बड्समैन की व्यवस्था ने कंप्लेन व क्लेम रजिस्ट्रेशन की अवधि को मिनटों में ला दिया है। ऑल इंडिया विमेन्स कॉन्फ्रेंस की सेक्रेटरी जनरल कुलजीत कौर अतिथि वक्ता ने कहा कि एआईडब्ल्यूसी के सभी कर्मचारियों को इंश्योरेंस की सुविधा दिलाई गई है।
              अध्यक्षीय संबोधन में पेशन सेफ्टी एंड ऐक्सेस इनीशिएटिव इंडिया फाउंडेशन के उपाध्यक्ष प्रफुल्ल डी सेठ ने संपूर्ण स्वास्थ्य कवरेज पर बल दिया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox