सूर्या रौशनी ने थैलेसीमिया से प्रभावित बच्‍चों के लिये करनाल में किया एक विशाल रक्‍तदान शिविर का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सूर्या रौशनी ने थैलेसीमिया से प्रभावित बच्‍चों के लिये करनाल में किया एक विशाल रक्‍तदान शिविर का आयोजन

- एचडीएफसी बैंक और जिले की रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग में आयोजित कैम्‍प के दौरान 300 यूनिट रक्‍त जमा किया गया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/करनाल/भावना शर्मा/- कोविड 19 की वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई में देश ने अपना टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और इसी के साथ लाइटिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (पंखे और घरेलू उपकरण), स्टील पाइप और पीवीसी पाइप, में भारत के अग्रणी और भरोसेमंद ब्रांड सूर्या रौशनी ने करनाल के इंद्री में थैलेसीमिया से प्रभावित बच्चों के लिए एक विशाल रक्‍तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें करीब 300 यूनिट रक्त जमा किया गया।

इस 19वें रक्‍तदान शिविर का आयोजन करनाल के इंद्री जिले में एचडीएफसी बैंक और जिले की रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग में किया गया। मुख्‍य बाजार के देवी मंदिर में आयोजित इस कैम्‍प के दौरान लगभग 300 यूनिट रक्‍त एकत्र किया गया। इस अभियान का उद्देश्‍य क्षेत्र के थैलेसीमिया से प्रभावित बच्‍चों के लिये जागरूकता फैलाना था।   पूजा सूर्या, सूर्या रोशनी लिमिटेड ने बोला, “कोरोना महामारी के बाद यह पहला बड़ा रक्‍तदान अभियान है। कोरोना काल में ऐसे रक्‍तदान शिविरों के अभाव में खून की कमी के कारण थैलेसीमिया से प्रभावित बच्‍चों ने एक बहुत बुरा दौर देखा और उनकी परेशानियां इस दौरान काफी बढ़ गईं थीं। मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि हम आखिरकार इतने बड़े स्‍तर पर रक्‍तदान अभियान को चला पाये और हम इन बच्‍चों की मदद के लिये आगे आये लोगों का सहयोग देखकर हैरान हैं।‘’

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox