नो ब्रोकर डॉट कॉम ने अपने नए इनोवेटिव फीचर फ्लिक्सर को किया लॉन्च

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नो ब्रोकर डॉट कॉम ने अपने नए इनोवेटिव फीचर फ्लिक्सर को किया लॉन्च

- तस्वीरों को खूबसूरत ’प्रॉपर्टी वीडियो’ में बदलने के चलते फ्लिक्सर टेक्‍नोलॉजी के क्षेत्र में मचा रहा धूम ! -एडवांस्‍ड इमेज इंटेलिजेंस और विशेषता पहचान का उपयोग करते हुए, संभावित घर खरीदार को संपत्ति के बारे में अधिक स्पष्टता प्रदान करने के लिए प्लेटफॉर्म तस्वीरों से बेहद व्यापक और स्पष्ट विजुअल कहानियों को पेश करता है

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/मानसी शर्मा/- ऑनलाइन प्रॉपर्टी खोज को पूरी तरह से सहज अनुभव बनाने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए, भारत के पहले और एकमात्र प्रॉपटेक यूनिकॉर्न, नो ब्रोकर डॉट कॉम ने हाल ही में अपने नए फीचर फ्लिक्सर को लॉन्च किया है। यह फीचर यूजर्स को नो ब्रोकर डॉट कॉम पर संपत्तियों को सूचीबद्ध करने की अनुमति देता है। इसकी मदद से संभावित खरीदार सबसे अधिक प्रासंगिक जानकारी प्रदान करने वाले व्यापक ’प्रॉपर्टी वीडियो’ आसानी से बना सकते हैं।
               फ्लिक्सर जैसे फीचर की आवश्यकता भारत के रियल एस्टेट बाजार में कुछ समय से महसूस की जा रही थी। अधिकांश ऑनलाइन लिस्टिंग में तस्वीरों का इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी वजह से संभावित खरीदार अक्सर प्रॉपर्टी के सभी आयामों को सही ढंग से नहीं देख पाते हैं और इस वजह से वे समझदारी से निर्णय नहीं ले पाते हैं। नो ब्रोकर के फ्लिक्सर ने स्टिल इमेजेज को खूबसूरत वीडियोज में बदलने के लिए अत्‍याधुनिक टेक्‍नोलॉजी का इस्‍तेमाल कर इस अंतर को भरने का काम किया है।
              फ्लिक्सर फर्नीचर और अन्य उपलब्ध सामग्री के साथ बेडरूम, हॉल, किचन और बाथरूम की पहचान करने के लिए विशेषता पहचान लागू करने से पहले यूजर्स या उपयोगकर्ताओं द्वारा अपलोड की गई उच्च गुणवत्ता वाली छवियों की पहचान करने के लिए उन्नत इमेज इंटेलिजेंस का उपयोग करता है। इसके बाद यह संपत्ति के प्रमुख पहलुओं को शामिल करके वीडियो को बेहतर बनाता है, जिसमें किराया, सुविधाएं, स्कूलों के कार्यालयों, अस्पतालों से निकटता और इलाके के बारे में जानकारी शामिल होती है। वीडियो तब टेक्स्ट फॉर्मेशन इंजीनियरिंग से गुजरता है जो यूजर को सही समय पर सबसे प्रासंगिक जानकारी प्रदान करने के लिए टेक्स्ट ओवरले उत्पन्न करता है। एंबेडेड क्यूआर कोड उपयोगकर्ताओं को आस-पास की सुविधाओं और स्थलों, स्कूलों, अस्पतालों, दुकानों, रेस्तरां और यहां तक कि कीमतों जैसी पड़ोस की जानकारी देखने के लिए प्रासंगिक संपत्ति पृष्ठों पर ले जाते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox