नूपुर शर्मा के समर्थन में 8 साल के लड़के ने किया था पोस्ट, दो मुस्लिम व्यक्ति ने की दिनदहाड़े लड़के के पिता की हत्या

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नूपुर शर्मा के समर्थन में 8 साल के लड़के ने किया था पोस्ट, दो मुस्लिम व्यक्ति ने की दिनदहाड़े लड़के के पिता की हत्या

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ / उदयपुर / मानसी शर्मा –  राजस्थान के उदयपुर शहर के धानमंडी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दो मुस्लिम लोगों ने दिनदहाड़े एक हिंदु व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि मृतक युवक के 8 साल के बेटे ने नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया था. इससे गुस्साए आरोपियों ने उसके पिता की बेरहमी से हत्या कर दी ।

आपको बता दें कि, हत्या के आरोपी रियाज मोहम्मद ने 17 जून  को एक वीडियो बनाया था और दावा किया था कि सिर कलम करने के बाद वह वीडियो शेयर करेगा. सूत्रों के मुताबिक, रियाज भीलवाड़ा के आसींद इलाके का बताया जा रहा है. दूसरे आरोपी का नाम गौस मोहम्मद है. दोनों उदयपुर के खांजीपीर इलाके के रहते थे। मृतक हिंदू व्यक्ति का नाम कन्हैयालाल है । इस घटना के बाद हिंदू संगठन में आक्रोश है. युवक की हत्या दो मुस्लिम आरोपियों ने तलवार से गला रेतकर की है.

इस वारदात के बाद से ही सनसनी फैल गई है। इलाके का इंटरनेट बंद कर दिया गया है. इस बीच उदयपुर में हुई दिल दहला देने वाली वारदात के बाद जिला प्रशासन ने धानमंडी, घंटाघर, हाथीपोल, अंबामाता, सूरजपोल, भूपालपुरा और सवीना पुलिस थाना क्षेत्रों में आवागमन बंद कर कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है. यह आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। 

इस घटना को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि उदयपुर में युवक की जघन्य हत्या की भर्त्सना करता हूं. इस घटना में शामिल सभी अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपराध की पूरी तह तक जाएगी. मैं सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं. ऐसे जघन्य अपराध में लिप्त हर व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

वहीं पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट तक कहा, ‘उदयपुर में हिंसा की बर्बर घटना की निंदा करती हूं. गोरक्षकों की तरह, इन दोनों कट्टरपंथियों ने भीषण अपराध करने और उसे सही ठहराने के लिए धर्म की आड़ ली है. इन्हें उचित दंड दिया जाना चाहिए, ताकि सभी कट्टरपंथियों को उनके धर्म की परवाह किए बिना एक संदेश भेजा जा सके ।

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उदयपुर की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि राजस्थान सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस ज्यादा सतर्क होती तो ऐसा नहीं होता। कट्टरता फैल रही है। नूपुर शर्मा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए केवल निलंबन पर्याप्त नहीं था।

मीडिया रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या करने वाले दोनों आरोपी मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद ‘दावत-ए-इस्लामी’ नाम के संगठन से जुड़े हुए हैं। हत्या के बाद दोनों आरोपी अजमेर दरगाह जियारत के लिए जाने वाले थे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox