दिल्ली में केजरीवाल का जलवा कायम, राजेन्द्र नगर विधानसभा सीट पर आप की हैट्रिक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में केजरीवाल का जलवा कायम, राजेन्द्र नगर विधानसभा सीट पर आप की हैट्रिक

-एफआईआर के बावजूद राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर जीते दुर्गेश पाठक, केजरीवाल बोले- अथाह स्नेह और प्रेम के लिए आभार -आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने 11555 वोट के अंतर से की जीत दर्ज

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली की राजेन्द्र नगर विधानसभा सीट पर एक बार फिर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज कर यह साबित कर दिया है कि दिल्ली में अभी भी केजरीवाल का जलवा कायम है। आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक को 11555 वोटों से जीत मिली है, जबकि 27304 वोटों के साथ भाजपा के राजेश भाटिया दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, कांग्रेस एड़ी चोटी का जोर लगाने के बाद भी केवल 1696 वोट ही हासिल कर पाई। राजेन्द्र नगर सीट पर आप ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर जीत की हैट्रिक लगा दी है। इस जीत के साथ ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रजिंदर नगर के लोगों का दिल से आभार, दिल्ली के लोगों के इस अथाह स्नेह और प्रेम का मैं आभारी हूं।
              यहां बता दें कि आप विधायक राघव चड्ढा के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद ये सीट खाली हो गई थी। आप, भाजपा और कांग्रेस के अलावा इस सीट पर 11 उम्मीदवार और थे जिन्होंने अपनी किस्मत आजमाई थी। आम आदमी पार्टी पहले राउंड से ही आगे थी और लगातार अंत तक बढ़त बनी रही। आप की जीत पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि रजिंदर नगर के लोगों का दिल से आभार, दिल्ली के लोगों के इस अथाह स्नेह और प्रेम का मैं आभारी हूं। यही हमें और मेहनत एवं सेवा करने की प्रेरणा देता है। लोगों ने उनकी गंदी राजनीति को हराया और हमारे अच्छे काम को सराहा। शुक्रिया राजिंदर नगर।
             2015 और 2020 के चुनाव में इस सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली थी। बीजेपी ने राजेंद्र नगर से इस बार राजेश भाटिया पर दांव लगाया लेकिन पार्टी का सूखा खत्म नहीं हुआ। अब उपचुनाव में भी एफआईआर के बावजूद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की जीत दर्ज पर लोगों ने पार्टी की नीतियों पर मोहर लगा दी। कांग्रेस ने प्रेमलता को उम्मीदवार बनाया था।  

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox