नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली की राजेन्द्र नगर विधानसभा सीट पर एक बार फिर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज कर यह साबित कर दिया है कि दिल्ली में अभी भी केजरीवाल का जलवा कायम है। आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक को 11555 वोटों से जीत मिली है, जबकि 27304 वोटों के साथ भाजपा के राजेश भाटिया दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, कांग्रेस एड़ी चोटी का जोर लगाने के बाद भी केवल 1696 वोट ही हासिल कर पाई। राजेन्द्र नगर सीट पर आप ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर जीत की हैट्रिक लगा दी है। इस जीत के साथ ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रजिंदर नगर के लोगों का दिल से आभार, दिल्ली के लोगों के इस अथाह स्नेह और प्रेम का मैं आभारी हूं।
यहां बता दें कि आप विधायक राघव चड्ढा के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद ये सीट खाली हो गई थी। आप, भाजपा और कांग्रेस के अलावा इस सीट पर 11 उम्मीदवार और थे जिन्होंने अपनी किस्मत आजमाई थी। आम आदमी पार्टी पहले राउंड से ही आगे थी और लगातार अंत तक बढ़त बनी रही। आप की जीत पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि रजिंदर नगर के लोगों का दिल से आभार, दिल्ली के लोगों के इस अथाह स्नेह और प्रेम का मैं आभारी हूं। यही हमें और मेहनत एवं सेवा करने की प्रेरणा देता है। लोगों ने उनकी गंदी राजनीति को हराया और हमारे अच्छे काम को सराहा। शुक्रिया राजिंदर नगर।
2015 और 2020 के चुनाव में इस सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली थी। बीजेपी ने राजेंद्र नगर से इस बार राजेश भाटिया पर दांव लगाया लेकिन पार्टी का सूखा खत्म नहीं हुआ। अब उपचुनाव में भी एफआईआर के बावजूद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की जीत दर्ज पर लोगों ने पार्टी की नीतियों पर मोहर लगा दी। कांग्रेस ने प्रेमलता को उम्मीदवार बनाया था।


More Stories
”द्वारका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी के तीन दोपहिया वाहन बरामद”
द्वारका पुलिस ने 350 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर को दबोचा!
उत्तराखंड के ‘CM पुष्कर सिंह धामी’ का बड़ा कदम!
”मटियाला में सांसद कमलजीत सहरावत ने किया ‘आरोग्य मंदिर’ का उद्घाटन”
चोरी की स्कूटी और मोबाइल के साथ शातिर चोर गिरफ्तार!
‘DU- North Campus’ में वाहन चोरी करने वाला शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार!