
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- राजधानी दिल्ली में मंगलवार को कुछ हिन्दू संगठनों के सदस्यों द्वारा ऐतिहासिक इमारत कुतुब मीनार के पास हनुमान चालीसा पाठ किया गया। इसके साथ ही हिन्दू संगठनों द्वारा इसका नाम कुतुब मीनार का नाम बदलकर विष्णु स्तंभ करने की मांग की गई है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवाल सुबह से ही कुतुब मीनार के पास हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन जारी है। हिंदू संगठन महाकाल मानव सेवा के सदस्यों ने कुतुब मीनार के पास हनुमान चालीसा पाठ कर विरोध जताया। हालांकि, इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है।
इन प्रदर्शनकारियों की मांग है कि भारत एक सनातन भूमि है इसलिए कुतुब मीनार के साथ ही सभी मुगलकालीन इमारतों और सड़कों का नाम भी बदला जाना चाहिए।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!