ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 434 करोड़ की हेरोइन पकड़ी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 434 करोड़ की हेरोइन पकड़ी

-दिल्ली एयरपोर्ट पर 62 किलो हेरोइन पकड़ी गई, 126 ट्रॉली बैग में छिपाकर युगांडा से लाई गई थी दिल्ली
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस को ड्रग्स के खिलाफ उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने जांच के दौरान 62 किलोग्राम हेरोइन पकड़ने में सफलता प्राप्त की। इंटरनेशनल मार्किट में इस हेरोइन की कीमत 434 करोड़ रूपये बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट के कार्गो कॉम्प्लेक्स में यह हेरोइन 126 ट्रॉली बैग्स में छिपाकर भारत लाई गई थी। खास बात यह है कि हवाई मोड के माध्यम से यह अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन की बरामदगी में से एक है। डीआरआई को इस ड्रग्स की इस खेप को लेकर एक इनपुट मिला था। इसके बाद टीम ने 10 मई को ऑपरेशन शुरू किया, इस ऑपरेशन का नाम ’ब्लैक एंड व्हाइट’ रखा गया था।
               जानकारी के मुताबिक जब टीम मौके पर पहुंची तो एक कार्गो में रखे ट्रॉली बैग से 55 किलो हेरोइन बरामद हुई। ये ड्रग्स युगांडा से दुबई के रास्ते दिल्ली तक लाई गई थी। क्त्प् टीम ने हेरोइन जब्त करने के बाद मौके से एक आरोपी को भी हिरासत में लिया है। आरोपी ने पूछताछ के बाद टीम ने पंजाब और हरियाणा में कई जगह छापेमारी की, इसमें 7 किलो हेरोइन और 50 लाख रुपए कैश भी मिला है। टीम ने बताया कि कार्गो में 330 ट्रॉली बैग रखे गए थे। जब्त की गई हेरोइन 126 ट्रॉली बैग्स की खोखली धातु के अंदर छिपाई गई थी।
                 जानकारी के मुताबिक क्त्प् ने साल 2021 में देशभर में करीब 3,300 किलो हेरोइन जब्त की थी। वहीं अगर इस साल की बात करें तो टीम ने जनवरी 2022 से दिल्ली में 34 किलो, मुंद्रा पोर्ट से 201 किलो और पीपावाव पोर्ट से 392 किलो हेरोइन बरामद की है। साथ ही पिछले 3 महीनों में ड्रग्स तस्करी के कई मामले भी दर्ज किए गए हैं, जिससे हवाई यात्रियों से 60 किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox