कला भूमि फाइन आर्ट इंस्टीट्यूट ने मनाया 16वां स्थापना दिवस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कला भूमि फाइन आर्ट इंस्टीट्यूट ने मनाया 16वां स्थापना दिवस

-कला के क्षेत्र में कला प्रेमियों का पसंदीदा शिक्षण संस्थान बना कला भूमि फाइन आर्ट इंस्टीट्यूट

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के द्वारका इलाके में स्थित कला भूमि फाइन आर्ट इंस्टीट्यूट ने बड़ी ही धूमधाम से अपना 16वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर देश-विदेश से अनेकों गणमान्य कला प्रेमियों व गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर कला भूमि के निदेशक असगर अली ने सभी मेहमानों व छात्र-छात्राओं का स्वागत किया और हर दिन नये आयाम छूते कला भूमि के शानदार सफर को सबके सामने रखा।
                 उन्होने कहा कि भले ही आज कला भूमि अपना 160ां स्थापना दिवस मना रहा है। लेकिन कला भूमि की शुरुआत जहां एक बेहद ही छोटे स्तर से हुई थी, वही आज कला भूमि कला प्रेमियों और कला सीखने की चाहत रखने वालों के लिए देश के सबसे पसंदीदा शिक्षण संस्थानों में से एक बनकर उभरा है, और इस सफलता के पीछे कला भूमि के कुशल एवं बेहतरीन फैकल्टीज की एक बड़ी भूमिका रही है।
                 आज कला भूमि में न सिर्फ दिल्ली और एनसीआर के बल्कि देश के तमाम दूरदराज के अन्य प्रदेशों के कला प्रेमी भी कला की बारीकियां सीख रहे हैं, न सिर्फ इतना बल्कि कला भूमि की ख्याति आज देश की सीमाओं को पार करते हुए दुबई, थाईलैंड और कई अन्य देशों में भी जा पहुंची है, और वहां के छात्र-छात्राएं भी कला भूमि में आकर अपनी कला को निखारने में जुटे हैं।
                देश के शीर्ष संस्थानों में आज फाइन आर्ट के क्षेत्र में कला भूमि का नाम बड़े ही आदर और सम्मान के साथ लिया जाता है। कलाभुमि ने अपनी स्थापना के 16 वर्षों के सफर के दौरान तमाम कीर्तिमान कायम किए है। कला भूमि को जहां नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर कई तरह के अवार्ड हासिल हुए हैं। वही कई प्रकार के रिकार्ड्स भी कला भूमि ने कला के क्षेत्र में स्थापित किए हैं।
                 आज 21वीं सदी के डिजिटलीकरण के इस युग में कलाभुमि की यह उपलब्धियां वास्तव में उल्लेखनीय है, और इस सब के लिए कला भूमि के निदेशक और फाइन आर्ट के बेहतरीन आर्टिस्ट असगर अली के साथ ही यहां के अन्य शिक्षक भी बधाई के पात्र हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox