सफलतापूर्वक संपन्न हुआ मिस इंडिया बोल्ड एंड ब्यूटीफुल पेजन्ट का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सफलतापूर्वक संपन्न हुआ मिस इंडिया बोल्ड एंड ब्यूटीफुल पेजन्ट का आयोजन

-डॉक्टर कीर्ति ढींगरा और आशु अहूजा रही कार्यक्रम की संयोजक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली के पंजाबी बाग में बुधवार को मिस इंडिया बोल्ड एंड ब्यूटिफुल पेजेन्ट का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इस प्रतियोगिता में 52 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सबसे छोटी उम्र की प्रतिभागी मायशा सहगल रही जिसकी उम्र मात्र डेढ़ साल है जबकि सबसे बड़ी उम्र की प्रतिभागी 58 साल की सुचित्रा कौल रही। इस प्रतियोगिता की संयोजक डॉक्टर कीर्ति ढींगरा और आशु अहूजा रही।
                इस कार्यक्रम को तकरीबन 6 वर्गों में बांटा गया था, जिसमें पर्ल कैटेगरी की विजेता प्रभुरूप कौर और भावी बल्यांन रही। वही सिल्वर कैटेगरी में प्रिया द्विवेदी तो गोल्ड कैटेगरी में डॉक्टर अपेक्षा ने विजेता का स्थान हासिल किया। जबकि प्लैटिनम केटेगरी की विजेता पूनम मिरचंदानी रही। आयोजकों द्वारा मोस्ट डाइनेमिक् कैटेगरी की विजेता रीना त्यागी को घोषित किया गया और सामाजिक कार्य करने के लिए क्वीन ऑफ द सोशल रांची बालियान और संदीप कौर मीतू को दिया गया। एजलेस विनर मंजुला सिंह रही। इस कार्यक्रम की ब्रैंड अम्बस्डर हिमांशी सहगल,रुबीना कुरेशी और रुबीना सिल्वेनिया को बनाया गया था। जबकि जज की भूमिका में इंटरनेशनल मॉडल एक्ट्रेस बिना मालजी, राजनीत कौर, सिधेश् जाधव, सोनिया खताना और लेफ्टिनेंट कर्नल हिमांशी सिंह रही। बतौर मुख्य अतिथि इस कार्यक्रम में मौजूद रही। रेखा ज़िंगन, प्रमिला मलिक और डॉक्टर एच आर प्रेम सचदेवा। कार्यक्रम में बतौर शो ओपनर पायल सक्सेना, सोनिया चौहान, यशवर्धन दीक्षित और श्रणाली डे ने शिरकत की। शो स्टॉपर की भूमिका में जया लक्ष्मीबाई, निलिशा दीक्षित, अल्पेश रावल और हितेश्वरी ने शिरकत की। मेगा शो स्टोर्प में तान्या माल जी और रूबीना कुरैशी ने अपना जलवा बिखेरा। कार्यक्रम में सहज संभव,दुर्गा सप्तशती फाउंडेशन, 4 सी डायमंड, जपरोज बूटिक,और अचीवर अकैडमी  का ख़ास सहयोग रहा। इस प्रोग्राम मे मकेअप आर्टिस्ट के तौर पर यू के ब्यूटी स्कूल का ख़ास योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर संयोजक डॉक्टर कीर्ति ढींगरा और आशु अहूजा ने सभी का आभार प्रकट किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox