नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पावर प्ले ने अपने कार्य संबंधी वार्षिक आंकड़ों की सूचना जारी की है। यह संख्या बेहद प्रभावशाली रही है। निर्माण प्रबंधन सॉफ्टवेयर पॉवर प्ले ने साल-दर-साल 40 गुना वृद्धि दर्ज की तो पॉवर प्ले ने साल-दर-साल अपने ओएस बिजनेस सेगमेंट में अप्रत्याशित 100 गुना वृद्धि दर्ज की है। पावर प्ले का लक्ष्य 2022 के अंत तक 1 मिलियन सक्रिय उपयोगकर्ताओं को जोड़ने की योजना है। 7000 करोड़ रुपये मूल्य के भारतीय निर्माण क्षेत्र में पॉवर प्ले ने 1 प्रतिशत कार्य को सुलभ बनाया है जबकि 1100 करोड़ रुपये की निर्माण सामग्री का प्रबंधन पॉवर प्ले पर किया गया। इस प्लेटफॉर्म पर प्रति दिन लगभग 2.5 लाख के श्रम बल का सफलतापूर्वक प्रबंधन किया जाता है। उत्पादकता बढ़ाते हुए, काम में देरी होने से रोकते हुए और समस्याओं को तेजी से हल करते हुए पॉवर प्ले ने विभिन्न परियोजनाओं में लागत का 9-12 फीसदी बचाने में मदद की है।
पॉवर प्ले एंड-टू-एंड कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट (निर्माण प्रबंधन) की एक विश्वसनीय एप्लिकेशन है। इसने वर्ष 2021 के लिए अपने कार्य संबंधी वार्षिक आंकड़ों की सूचना दी है। निर्माण उद्योग के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम की मांग बढ़ने के बाद पॉवर प्ले धीरे-धीरे अपने मिशन की कामयाबी के करीब पहुंच रहा है। पिछले वर्ष जनवरी 2021 से जनवरी 2022 तक, सॉस प्लेटफॉर्म ने अपने एक्टिव बिजनेसेस में 40 गुना की वृद्धि और ऑपरेटिंग सिस्टम व्यवसायों में चकित कर देने वाली 100 गुना वृद्धि देखी है। एक्टिव बिजनेसेस के प्रत्येक उपयोगकर्ता ने ऐप पर प्रतिदिन 26 मिनट औसत समय बिताया है, जबकि ओएस बिजनेसेस में यह आंकड़ा प्रति दिन 40 मिनट का है। कुछ दमदार आंकड़े, जो पावर प्ले को देश में अग्रणी निर्माण प्रबंधन सॉफ्टवेयर के रूप में दर्शाते हैं वे इस प्रकार हैंः-
भारत का कुल निर्माण जिसकी कीमत 7000 करोड़ रुपये है, उसके 1 प्रतिशत कार्यों का प्रबंधन किया
-1100 करोड़ रुपये मूल्य की सामग्री का प्रबंधन
-एक ही दिन में 2.5 लाख श्रम बल का प्रबंधन
कंपनी के भीतर, कार्य-प्रगति अपडेट के आधार पर एक्टिव बिजनेसेस और ऑपरेटिंग सिस्टम व्यवसायों की गणना प्लेटफॉर्म पर की जाती है। ऑपरेटिंग सिस्टम बिजनेस, उन व्यवसायों के लिए कंपनी का आंतरिक कूटरचित नाम है, जो पावरप्ले चुनते हैं और सात दिवसीय सप्ताह में इस एप्लिकेशन पर 4 या उससे अधिक कार्य-प्रगति अपडेट करते हुए उच्च जुड़ाव का संकेत देते हैं। इसी तरह एक्टिव बिजनेसेस वे हैं, जिन्होंने ऐप पर कम से कम 1 कार्य-प्रगति अपडेट रजिस्टर किया है।
पावर प्ले के सीईओ ईश दीक्षित ने इसके विकास की जानकारी देते हुए बताया कि, “निर्माण परियोजनाओं में कार्य अवरोध की संरचनाओं का इतना जटिल पदानुक्रम है जिससे न सिर्फ संचार और सहयोग कठिन हो जाता है, बल्कि कुछ मामलों में गलतफहमी अवश्यंभावी हो सकती है। पारंपरिक प्रक्रियाओं का उपयोग करने से काम में समग्र रूप से देरी और गलतियों की आशंका बढ़ जाती है, जिससे अक्सर लागत बढ़ जाता है और बाद में परियोजना लेटलतीफी का शिकार हो जाती है। हमारा ऐप परियोजना के मालिक को न केवल किसी दूरस्थ जगह से परियोजना की प्रगति तक पहुंचने की सुविधा प्रदान करता है, बल्कि साइट पर संसाधनों को कुशलतापूर्वक प्रबंधित करने में भी उसकी मदद करता है और विशेष रूप से यह साइट इंजीनियरों और ठेकेदारों के बीच संवाद स्थापित करने और उन्हें यह समझाने में मदद करता है कि क्या आवश्यक है।“
पावर प्ले ने वर्ष 2020 में अपना संचालन शुरू किया और वर्तमान में एनसीआर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, जम्मू, मणिपुर और यहां तक कि केंद्र शासित प्रदेश अंडमान सहित भारत के सभी राज्यों में इसकी पहुंच है। सभी राज्यों में इसकी प्रवेश दर अच्छी रही है। महाराष्ट्र 16þ के साथ सबसे आगे है, इसके बाद तमिलनाडु और कर्नाटक में 9 प्रतिशत, गुजरात में 8 प्रतिशत, एनसीआर और तेलंगाना में 7 प्रतिशत और मध्य प्रदेश में यह दर 6 प्रतियरत है।
पावर प्ले पर रेजीडेंशियल, इंटीरियर्स, कॉमर्शियल, इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्रियल और यहां तक कि सरकारी परियोजनाओं सहित सभी प्रकार की निर्माण परियोजनाओं का सफलतापूर्वक प्रबंधन किया जाता है। इस प्लेटफॉर्म ने विभिन्न परियोजनाओं में उत्पादकता बढ़ाने, काम में देरी से बचने और समस्याओं को तेजी से हल करने के साथ लागत का 9-12 प्रतिशत बचाने में मदद की है।
एलएंडटी, टाटा प्रोजेक्ट्स, गोदरेज, एचएडीपीएल, बिल्डकॉन, जीएमआर, एनएसपीएल और हिंडलैंड इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बड़े ब्रांडों द्वारा जारी निर्माण परियोजनाओं से जुड़े कई ठेकेदार अपनी परियोजनाओं के कुशलतापूर्वक संचालन के लिए पावर प्ले पर ही भरोसा करते हैं। पावर प्ले पूर्व में सिकोइया सर्ज और इंडिया कोशिएंट जैसे पार्टनर्स के जरिए 5.8 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल कर चुका है। कंपनी को उम्मीद है कि 2022 के अंत तक यह विश्व स्तर पर 10 लाख एक्टिव कंस्ट्रक्शन बिजनेसेस तक पहुंच बना लेगी।
पावर प्ले के बारे मेंः
ईश दीक्षित और शुभम गोयल द्वारा वर्ष 2020 में स्थापित पावर प्ले एक एंड-टू-एंड निर्माण प्रबंधन प्लेटफॉर्म है, जो निर्माण स्थलों और केंद्रीय कार्यालय टीमों के बीच संचार और तालमेल बनाने में अहम भूमिका निभाता है। विशेष रूप से ठेकेदार, सामान्य ठेकेदार और बिल्डर पावर प्ले पर साइट के काम, सामग्री और श्रम का प्रबंधन करते हैं।
साइट टीमों के लिए एंड्रॉइड, आईओएस और वेब ब्राउज़र पर उपयोग होने वाला फ्री प्रोडक्ट उपलब्ध है, जबकि कार्यालय टीमों के लिए पावर प्ले के परियोजना प्रबंधन, वित्तीय प्रबंधन और खरीद प्रबंधन जैसे प्रीमियम प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। ज्यादा से ज्यादा भारतीय इंटरनेट और स्मार्टफोन की शक्ति का सहारा ले रहे हैं, ऐसे में निर्माण परियोजनाओं के लिए पेपर, व्हाट्सएप और एक्सेल की जगह अब पावर प्ले लोकप्रिय ऐप बन रहा है।


More Stories
NDPC मामले में फरार घोषित अपराधी हुआ गिरफ्तार
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
मोहन गार्डन पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, किया कई मामलों का खुलासा
द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय बदमाश को धर दबोचा