नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुए नरसंहार को लेकर बीजेपी ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और सत्तारूढ़ टीएमसी पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने दीदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल में राजनीतिक हत्याऐं हो रही हैं और दीदी तमशबीन बनी हुई है। उन्होने कहा कि बंगाल के बीरभूम के इस मामले में जिस तरह की बर्बरता हुई उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। ममता बैनर्जी को इसे रोकना चाहिए था। वहां की महिलाएं कह रही थीं, कि घटना के बाद पुलिस नदारद थी. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि प्रशासन को निर्देश मिला था कि पुलिस को वहां पहुंचने नहीं देना है. इसीलिए वहां एंबुलेंस तक नहीं पहुंचने दी गई।’

इस घटना पर पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट जो मीडिया ने प्रकाशित की हैं, वो बताती है कि इन महिलाओं और बच्चों को जलाने से पहले बर्बरता पूर्वक मारा-पीटा गया था। बंगाल में बदले की ये जो राजनीति हो रही है, इसके कई पन्ने हैं। ममता बनर्जी के कार्यकर्ताओं ने आज तक बीजेपी के करीब 200 कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतारा है।
बीजेपी नेता पात्रा ने कहा, ’बंगाल के बीरभूम में जो हत्याएं हुई हैं, उसने पूरे हिंदुस्तान को झकझोर दिया है। बंगाल में जिस तरह से 6 महिलाओं और 2 बच्चों को जिंदा जला दिया गया, ये पूरे हिंदुस्तान के लिए चिंता का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विषय को लेकर कल चिंता जाहिर की है। यहां तक कि कोलकाता हाई कोर्ट ने भी इस मामले पर स्वतः संज्ञान लिया था और आज ममता बनर्जी वहां पर खानापूर्ति करने गई हैं. जबकि आज पूरा देश इस पर चिंतित है।’


More Stories
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा
ICC वनडे रैंकिंग में चमके रोहित, विराट और शुभमन गिल
सिक्किम में हुए एक सुरंग हादसे ने ली 12 मजदूरों की मौत, 13 अभी भी लापता!
हथियार मामले का घोषित अपराधी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा!
”हार्वेस्ट गोल्ड ग्लोबल रेस में BRG धावकों का दमदार प्रदर्शन”
नजफगढ़ ज़ोन को मिला नया नेतृत्व, जयवीर राणा बने चेयरमैन, सुषमा पवन राठी डिप्टी चेयरमैन!