जाम मुक्त होगा नजफगढ़, दिल्ली सरकार ने दी फ्लाईओवर की सौगात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जाम मुक्त होगा नजफगढ़, दिल्ली सरकार ने दी फ्लाईओवर की सौगात

-नजफगढ़ में फिरनी रोड़ पर जल्द बनेगा फ्लाईओवर, एक साल में हो जायेगा तैयार, पीडब्ल्यूडी ने की तैयारी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- नजफगढ़ को जल्द ही जाम से मुक्ति मिल जाएगी। स्थानीय विधायक व दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत ने सोमवार को नजफगढ़ को एलिवेटेड रोड़ की सौगात दी। इस मौके पर उन्होने बताया कि चुनाव के समय उन्होने क्षेत्रवासियों से नजफगढ़ फिरनी पर लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने का वादा किया था जो उन्होने आज पूरा कर दिया। नजफगढ़ फिरनी पर एलिवेटेड रोड़ का निर्माण किया जायेगा जिसका नक्शा तैयार हो गया है। क्षेत्र के लोगों के भी सुझाव लिए गए हैं और पीडब्ल्यूडी ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है। फ्लाईओवर एक साल के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा।
                सोमवार को लोक निर्माण विभाग ने स्थानीय आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और इस योजना के बारे में बात की। सरकार की ओर से बनाए गए नक्शे के बारे में पदाधिकारियों को बताया गया। स्थानीय विधायक व दिल्ली सरकार के राजस्व व परिवहन मंत्री एडवोकेट कैलाश गहलोत ने इस दौरान ऑनलाइन माध्यम से बैठक में हो रही चर्चा में भाग लिया। उन्होंने कहा कि नजफगढ़ की फिरनी को जाम से मुक्त करने का लोगों से वादा किया था लोक निर्माण विभाग के साथ बैठक कर नक्शा तैयार कर लिया गया है सोमवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने एलिवेटेड रोड का ब्यौरा भी दे दिया। जल्दी इस नक्शे को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
               गहलोत ने कहा कि इस फ्लाईओवर के बनने से लाखों लोगों को फायदा होगा और जाम से भी राहत मिलेगी। योजना के तहत एलिवेटेड रोड की चौड़ाई 11 मीटर होगी। यह सड़क वन-वे होगी। नजफगढ़-उत्तम नगर रोड पर साईं मंदिर सें डीडीए पार्क के बीच एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य शुरू होगा। योजना को 1 साल के अंदर पूरा किया जाना है। इस कारण अलग-अलग हिस्से अलग-अलग ठेकेदारों को दिये जाएंगे ताकि रोड़ का निर्माण कार्य तय समय पर हो सके। एलिवेटेड रोड पर बहादुरगढ़ रोड, गुरूग्राम रोड़, नांगलोई रोड, ढांसा रोड और छावला रोड की तरफ से वाहन चढ़ सकेंगे। इस निर्माण कार्य से नांगलोई, उत्तम नगर, द्वारका, डांसा, घुम्मनहेड़ा, गुरुग्राम और बहादुरगढ़ से आने-जाने वाले वाहन सवारों के लिए आसानी हो जाएगी। साथ ही नजफगढ़ की ढाई सौ कालोनियों के साथ-साथ 45 गांव के लोगों को इससे लाभ पंहुचेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox