नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़ देहात/शिव कुमार यादव/- महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में डाबर किसान समिति के तत्वाधान में नजफगढ़ देहात में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन के प्रायोजक हितेन्द्र मुदगल ने विजेता खिलाड़ियों को नगद राशि भेंट कर सम्मानित किया।

यहां बता दें कि डाबर किसान समिति का लक्ष्य नजफगढ़ देहात में कार्यक्रमों के माध्यम से व्यक्तिगत विकास, सामुदायिक विकास, आर्थिक विकास और राष्ट्रीय विकास पर जोर देना है। समिति का मानना है कि हम अपनी परंपराओं को सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जीवंत रख सकते है। पिछले काफी समय से कोरोना के कारण बंद पड़ी सभी गतिविधियों को गति देने के लिए समिति के सदस्यों ने डाबर क्षेत्र के घुम्मनहेड़ा गांव की पावन कर्मभूमि पर खेल महोत्सव का आयोजन किया जिसमें करीब 500 खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। इस आयोजन में मुख्यतः कुश्ती व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विजेता खिलाड़ियों को 3100 से लेकर 31000 रूपये तक नगद सम्मान राशि के रूप में दिये। कुश्ती व दौड़ प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर के भारतीय पहलवानों व धावकों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में दिल्ली, यूपी, हरियाणा व राजस्थान के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर खेल महोत्सव के आयोजक हितेन्द्र मुदगल ने खेल महोत्सव में आये सभी खिलाड़ियों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया और सभी का पगड़ी बांधकर सम्मान किया गया।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने हिस्सा लिया। लड़कों के 80 किलोग्राम भार वर्ग में छत्रसाल स्टेडियम के अभिमान पहले और विकास दूसरे स्थान पर रहे। 90 किलोग्राम भार वर्ग में छत्रसाल स्टेडियम के जितेश पहले स्थान पर और रोहतक के मनजीत दूसरे स्थान पर रहे। यह प्रतियोगिताएं इंटरनेशनल कोच हवा सिंह और राहुल की देखरेख में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 90 किलोग्राम व 80 किलोग्राम भार वर्ग में विजेता पहलवानों को आयोजक हितेन्द्र मुदगल ने क्रमशः 31 हजार व 21 हजार रूपये का नगद ईनाम देकर सम्मानित किया। खेल महोत्सव में करतार सिंह, मणिकांत त्रिपाठी, डा. नीरज वत्स, अमित गौड़, सुरजमल मलिक, चांद सिंह, भरत सिंह व प्रीत घुम्मनहेड़ा ने अपना पूरा सहयोग दिया और खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया।


More Stories
विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने उजवा गाँव में चलाया वृक्षारोपण महाअभियान
नजफगढ़ ज़ोन को मिला नया नेतृत्व, जयवीर राणा बने चेयरमैन, सुषमा पवन राठी डिप्टी चेयरमैन!
US-India Trade Deal के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों को बहादुरगढ़ बॉर्डर पर रोका!
एनएचआरडीएफ के पांच दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण का समापन, 10 राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
”द्वारका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी के तीन दोपहिया वाहन बरामद”
द्वारका पुलिस ने 350 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर को दबोचा!