दिल्लीवासियों ने दी स्वर्गीय साहिब सिंह वर्मा जी को भावभीनी श्रद्धाजंलि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्लीवासियों ने दी स्वर्गीय साहिब सिंह वर्मा जी को भावभीनी श्रद्धाजंलि

-हजारों की संख्या में श्रद्धाजंलि देने स्वाभिमान स्थल पंहुचे वर्मा जी के प्रशंसक -सांसद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली देहता के मसीहा वर्मा जी को किये श्रद्धा सुमन अर्पित, हवन व भजन कीर्तन का किया गया आयोजन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/घेवरा मोड़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली देहात के मसीहा व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय साहिब सिंह वर्मा को उनके 79वें जन्मदिवस पर हजारों दिल्ली वासियों ने अपनी भावभीन श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर हवन व भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। वहीं सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने अपने पूरे परिवार के साथ स्वाभिमान स्थल पर पंहुचकर अपने पिता व पूर्व मुख्यमंत्री को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
                हवन के उपरान्त प्रवेश वर्मा ने भी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि स्वर्गीय साहिब सिंह वर्मा किसी एक वर्ग के नेता नही थे। उनके दिल में सदा दिल्ली देहात के लिए विशेष लगाव रहा और वो हर स्तर पर ग्रामीणों व किसानों का जीवन सुधारने के लिए कार्य करते रहे। गांवों में फिर चाहे शिक्षा का मामला हो या फिर स्वास्थ्य का या फिर परिवहन और किसानों की समस्याओं पर वर्मा जी ने ग्रामीणों के लिए काम किया। सरकारे बदलने से अभी भी कुछ ऐसे काम हैं जो वर्मा जी का सपना थे और अभी भी अधुरे पड़े है। हम सबकों मिलकर उन्हे पूरा करना है। इस अवसर पर दिल्ली देहात के साथ-साथ दिल्ली के दूसरे हिस्सों से भी काफी संख्या में लोगों ने स्वाभिमान स्थल पंहुच कर अपने प्रिय नेता को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। लोगों की माने तो दिल्ली देहात के एकमात्र नेता थे स्वर्गीय साहिब सिंह वर्मा, जो सभी के दुःख-सुख में सदा खड़े रहते थे। उन्होने पिछली सरकारों में हुई देहात व किसानों की उपेक्षा को महसूस किया और फिर उनकी उन्नति के लिए काम किया आज जो भी विकास गांवों में दिखाई देता है उसकी शुरूआत साहिब सिंह वर्मा जी ने ही की थी। हम सभी सदा उनके ऋणी रहेंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox