महाराष्ट्र में भी चलेंगी EV गाड़ियां, आदित्य ठाकरे ने सुनाया फैसला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महाराष्ट्र में भी चलेंगी EV गाड़ियां, आदित्य ठाकरे ने सुनाया फैसला

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ विक्की झा– दुनिया भर में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से दिन प्रतिदिन ग्लोबल वार्मिंग का खतरा भी बढ़ रहा है। कोयला, गैस और अलग-अलग ऊर्जा स्त्रोतों की जगह से वातावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा है। बढ़ते प्रदूषण की वजह से पृथ्वी का क्लाइमेट भी बदल रहा है, जिसकी वजह से मनुष्य पर भी खतरा बढ़ता जा रहा है वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड का लेवल बढ़ जाने से वातावरण और पृथ्वी को बहुत नुकसान हो रहा है वाहनों से होने वाला प्रदूषण भी लोगों के लिए बड़ी चिंता का विषय है, ऐसे में लोगों को प्रदूषण की चपेट से बचाने के लिए भारत सरकार अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं ऐसे में महाराष्ट्र सरकार ने प्रदूषण से छुटकारा पाने के लिए एक नया तरीका अपनाया है।
महाराष्ट्र सरकार ने जल्द ही शहर स्थानीय निगमों के लिए केवल इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने या किराए पर लेने के फैसले को लागू करने का निर्णय लिया है। महाराष्ट्र ईवी नीति 2021 के मुताबिक, “इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने से स्थिरता लक्ष्यों की एक विस्तृत श्रृंखला में योगदान होगा।”
महाराष्ट्र ईवी नीति 2021 के मुताबिक, “इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को अपनाने से स्थिरता लक्ष्यों की एक विस्तृत श्रृंखला में योगदान होगा.” महाराष्ट्र सरकार का मानना है EV में, बेहतर वायु गुणवत्ता, कम ध्वनि प्रदूषण, बढ़ी हुई ऊर्जा सुरक्षा और कम ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन शामिल है। वाहनों से होने वाले प्रदूषण महाराष्ट्र में होने वाले वायु प्रदूषण का एक बढ़ता स्रोत है। इसलिए शून्य–टेल्पाइप–उत्सर्जन वाहनों को तेजी से अपनाना आवश्यक है, राज्य का लक्ष्य है कि, 2025 से पहले 15% महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम(MSRTC) की बसों को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदला जाए।
हाल ही में इलेक्ट्रिक वाहन का समर्थन करते हु हु…ए शिवसेना के युवा मंत्री आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए EV को उपयोग में लाने का एक बड़ा ऐलान किया हैं।
महाराष्ट्र सरकार द्वारा लिया गया फैसला प्रदूषण से लड़ने में और प्रदूषण को रोकने में किस हद तक सहायक सिद्ध होगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा पर राज्य के विकास में आदित्य ठाकरे का इस तरह का योगदान सराहनीय है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox