वानखेड़े स्टेडियम देखने पहुंचे आदित्य ठाकरे, महाराष्ट्र में होगा इस बार IPL2022

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वानखेड़े स्टेडियम देखने पहुंचे आदित्य ठाकरे, महाराष्ट्र में होगा इस बार IPL2022

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ विक्की झा– IPL2022 की तैयारी जोरों से चल रही है, और जैसा कि आप सभी जानते हैं, इस बार IPL2022 की मेहमान नवाजी महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे में हो रहे है। जिनमें कुल 70 मैचों में से 55 मैच मुंबई में होने वाले हैं, बाकी के 15 मैच पुणे में होने वाले है, इन्हीं तैयारीयों का निरीक्षण करने के लिए शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे ने 26 फरवरी को सुबह लगभग 11बजे के करीब, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम का निरीक्षण किया, और स्टेडियम के निरीक्षण के तुरंत पश्चात, उन्होंने यह जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट से साझा की।

भारत में होने वाले IPL2022 में, मेहमान नवाजी की भूमिका महाराष्ट्र द्वारा निभाए जाने की बात पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की, और साथ ही उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और पुणे के स्टेडियम को आईपीएल शुरू होने से पहले सभी उचित व्यवस्थाओं को उपलब्ध करवाने का पूर्ण आश्वासन दिया।
मुंबई IPL2022 की सभी टीमों का सप्रेम स्वागत करता है, इसकी भी घोषणा उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए लोगों को दी।

IPL2022 के लिए बढ़ती लोकप्रियता को देख महाराष्ट्र सरकार, इस बार IPL2022 को लेकर काफी उत्सुक दिखाई दे रही है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस बार IPL2022 में दो नई टीमों को जगह मिली है, जिन दो टीमोंके नाम क्रमश: “गुजरात लायंस” और “लखनऊ सुपरजाइंट्स” है। पिछले IPL2022 में किंग्स इलेवन पंजाब के हिस्सा और नए कप्तान की भूमिका निभाने वाले केएल राहुल इस बार गुजरात लायंस के लिए कप्तानी करते दिखाई देंगे… वही बरसों से मुंबई इंडियन का हिस्सा रह चुके, हार्दिक पांड्या इस बार लखनऊ सुपरजाइंट्स की कमान संभालते और कप्तानी पारी खेलते दिखाई देंगे। इस बार IPL2022 की लगी बोली में भारत से ईशान किशन सबसे महंगे बोली के साथ मुंबई इंडियंस द्वारा दोबारा से खरीदे गए है उन्हें मुंबई इंडियंस ने इस बार साढ़े 15 करोड की लागत में खरीदा है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox