
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ विक्की झा– दुनिया भर में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से दिन प्रतिदिन ग्लोबल वार्मिंग का खतरा भी बढ़ रहा है। कोयला, गैस और अलग-अलग ऊर्जा स्त्रोतों की जगह से वातावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा है। बढ़ते प्रदूषण की वजह से पृथ्वी का क्लाइमेट भी बदल रहा है, जिसकी वजह से मनुष्य पर भी खतरा बढ़ता जा रहा है वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड का लेवल बढ़ जाने से वातावरण और पृथ्वी को बहुत नुकसान हो रहा है वाहनों से होने वाला प्रदूषण भी लोगों के लिए बड़ी चिंता का विषय है, ऐसे में लोगों को प्रदूषण की चपेट से बचाने के लिए भारत सरकार अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं ऐसे में महाराष्ट्र सरकार ने प्रदूषण से छुटकारा पाने के लिए एक नया तरीका अपनाया है।
महाराष्ट्र सरकार ने जल्द ही शहर स्थानीय निगमों के लिए केवल इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने या किराए पर लेने के फैसले को लागू करने का निर्णय लिया है। महाराष्ट्र ईवी नीति 2021 के मुताबिक, “इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने से स्थिरता लक्ष्यों की एक विस्तृत श्रृंखला में योगदान होगा।”
महाराष्ट्र ईवी नीति 2021 के मुताबिक, “इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को अपनाने से स्थिरता लक्ष्यों की एक विस्तृत श्रृंखला में योगदान होगा.” महाराष्ट्र सरकार का मानना है EV में, बेहतर वायु गुणवत्ता, कम ध्वनि प्रदूषण, बढ़ी हुई ऊर्जा सुरक्षा और कम ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन शामिल है। वाहनों से होने वाले प्रदूषण महाराष्ट्र में होने वाले वायु प्रदूषण का एक बढ़ता स्रोत है। इसलिए शून्य–टेल्पाइप–उत्सर्जन वाहनों को तेजी से अपनाना आवश्यक है, राज्य का लक्ष्य है कि, 2025 से पहले 15% महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम(MSRTC) की बसों को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदला जाए।
हाल ही में इलेक्ट्रिक वाहन का समर्थन करते हु हु…ए शिवसेना के युवा मंत्री आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए EV को उपयोग में लाने का एक बड़ा ऐलान किया हैं।
महाराष्ट्र सरकार द्वारा लिया गया फैसला प्रदूषण से लड़ने में और प्रदूषण को रोकने में किस हद तक सहायक सिद्ध होगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा पर राज्य के विकास में आदित्य ठाकरे का इस तरह का योगदान सराहनीय है।





More Stories
दिल्ली में वकील-पुलिस विवाद के बीच दो अधिकारियों का तबादला, ACP मनस्वी वशिष्ठ SPUWAC भेजीं गईं
आदि कैलाश की चुनौतीपूर्ण दौड़ में चमके बीआरजी के धावक, कर्नल कृष्ण बधवार प्रथम और महेश चंद द्वितीय
तीस हजारी कोर्ट के पास 24.90 लाख रुपये की लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन मिलाप: 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद लापता 13 वर्षीय बच्ची सकुशल मिली
नॉर्थ जिला पुलिस की तीन कार्रवाइयों में पांच आरोपी गिरफ्तार, आठ मामले सुलझाने का दावा
मुख्यमंत्री धामी ने कीर्तिनगर के मलेथा में भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों से की मुलाकात