नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ विक्की झा– आए दिन हम लूटपाट और चोरी की खबर सुनते रहते हैं, पर किसी लूटपाट में किसी की जान चली जाना यह एक संगीन अपराध है। 11 फरवरी को महाराष्ट्र बैंक में हुई लूट की वारदात में दो बाइक सवार बदमाशों ने लूट को अंजाम देने के लिए बैंक के कैशियर और गनमैन पर जबरदस्ती करते हुए गोली चलाई, हालांकि कैसियर अभी भी हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है, पर गनमैन की जगह पर मौत हो गई। इस कांड को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी कहीं दूर जाकर छुप कर बैठे थे।
महाराष्ट्र बैंक में हुई वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे द्वारा मिली फुटेज के बाद अपनी सभी खुफिया एजेंसी को अलर्ट कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा की तैयारी शुरू कर दी। 23 फरवरी की शाम लगभग 6:30 बजे के करीब दोनों आरोपियों को वाराणसी से गिरफ्तार किया गया, आरोपियों के पास से पुलिस को 32 लाख 92 हजार रुपए बरामद हुए। लूटपाट कांड में शामिल दोनों आरोपी के पास एक बंदूक और कई ऐसे संदिग्ध सामान थे, जिनको देखकर पुलिस की छानबीन और पुख्ता हो गई मध्य प्रदेश स्थित जबलपुर के IG, उमेश जोगा ने मीडिया द्वारा हुई बातचीत में इस पूरे लूटपाट कांड का विस्तार पूर्वक वर्णन किया।
सूत्रों का मानना है दोनों आरोपी लूटपाट का सारा पैसा ले अपने गांव जाने की फिराक में थे, महाराष्ट्र बैंक के निकट स्थित पुलिस की सर्च टीम दोनों आरोपियों की फोटो और सीसीटीवी कैमरे से मिली फुटेज को आसपास के सभी पुलिस चौकियों में FAX के जरिए भिजवा दी। जिसके बाद से ही दोनों आरोपियों की पहचान होने पर, पुलिस को अपराधियों के आवास स्थान का पता बड़ी आसानी से मिल गया इससे पहले अपराधी अपने घर पहुंचते पुलिस ने इन्हें वाराणसी में ही 32 लाख 92 हजार रुपए कैश और एक बंदूक समेत धर दबोचा।


More Stories
पानीपत के एक दिव्यांग बच्चे के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार देगी बायोनिक कृत्रिम अंग!
”ऑपरेशन मिलाप के तहत द्वारका पुलिस ने तीन लापता बच्चों को सुरक्षित परिवार से मिलाया”
मोबाइल स्नैचिंग और वाहन चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा
ICC वनडे रैंकिंग में चमके रोहित, विराट और शुभमन गिल
सिक्किम में हुए एक सुरंग हादसे ने ली 12 मजदूरों की मौत, 13 अभी भी लापता!