25 फरवरी से शुरू होगा डॉ. अंबेडकर के जीवन पर बना संगीतमय नाटक-केजरीवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

25 फरवरी से शुरू होगा डॉ. अंबेडकर के जीवन पर बना संगीतमय नाटक-केजरीवाल

-जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रोजाना होंगे दो फ्री शो

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली सरकार ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन पर संगीतमय नाटक तैयार करवाया है। शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा करते हुए कहा कि 25 फरवरी से 12 मार्च तक इस म्यूजिकल प्ले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रोजाना दो शो होंगे। यह शो निशुल्क आयोजित किए जाएंगे। पहला शो शाम 4 बजे और दूसरा 7 बजे होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आजादी के 75वें साल के अवसर पर यह संगीतमय प्ले आयोजित करवा रही है, ताकि देश बाबा साहब और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट कर सके। लोग उनके विचारों को समझें और यह महसूस करें कि आज हम जिस आनंद में जी रहे हैं, उसके लिए बाबा साहब ने कितने कष्ट उठाए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार बाबा साहब की विरासत को बच्चे-बच्चे तक पहुंचाने के लिए इस भव्य प्ले का आयोजन कर रही है। दिल्ली सरकार देश के लोगों को बाबा साहब के जीवन और आधुनिक भारत की नींव रखने रखने के लिए उनके योगदान से रूबरू करवा रही है। गौरतलब है कि केजरीवाल सरकार ने बाबा साहब डॉ. आंडेबकर की 65वीं पुण्यतिथि पर इस संगीतमय नाटक को बनाने की घोषणा की थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox