महर्षि दयानन्द की जयंती पर यज्ञ एवम सूर्य नमस्कार महोत्सव का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महर्षि दयानन्द की जयंती पर यज्ञ एवम सूर्य नमस्कार महोत्सव का आयोजन

-द्वारका सैक्टर-18 के डीडीए पार्क में किया गया आयोजन, काफी संख्या में लोगों ने लिया भाग

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती के अवसर पर यज्ञ एवं योग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ दिल्ली के तत्वधान में किया गया जिसका आयोजन डीडीए पार्क सेक्टर 18 द्वारका में किया गया।

कार्यक्रम में यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य जीवन प्रकाश शास्त्री ने बताया कि हमें महर्षि दयानंद के सिद्धांतों पर चलना चाहिए, हमें वेदों का अध्ययन करना चाहिए, और समाज में एकता के लिए काम करना चाहिए जाती पाती को छोड़कर राष्ट्रहित के लिए कार्य करने चाहिए।

कार्यक्रम का संयोजन डॉ रमेश कुमार जी द्वारा तथा सूर्य नमस्कार का अभ्यास श्री रतन सिंह मलिक जी द्वारा कराया गया। उन्होंने कहा कि 75 करोड सूर्य नमस्कार का लक्ष्य भारत सरकार के आयुष मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और योग ऋषि स्वामी रामदेव जी के निर्देशन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया एवं अब हम विश्व रिकॉर्ड की ओर अग्रसर है इसलिए सभी को सूर्य नमस्कार करना चाहिए सूर्य नमस्कार के 12 आसनों में कम समय में ही अधिक से अधिक शारीरिक श्रम एवं योग का लाभ प्राप्त होता है। जिनके पास समय कम होता है उन्हें सूर्य नमस्कार के १३ आवृत्ति प्रतिदिन करनी चाहिए, जिससे हमारा शरीर स्वस्थ, मन एकाग्र ,और स्वास्थ्य ठीक रहता है।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ दिल्ली के सचिव डॉ. नवीन कांडपाल जी एवम दिल्ली प्रान्त के कोषाध्यक्ष श्री राम चावला जी रहे। उन्होंने कहा सूर्य नमस्कार की वेबसाइट पर जाकर के सभी योग प्रेमी हैं अपने आप को रजिस्टर्ड करें और अपने- अपने योगासनों के फोटो उस पर अपलोड करें ताकि जो विश्व रिकॉर्ड हम बनाना चाहते हैं उसको हम सफलतापूर्वक पूर्ण कर सकें। इस कार्यक्रम में कैप्टन बलवंत सिंह, श्रीमती नीता भंडारी, राम चावला, डॉ भरत सिंह, प्रदीप पाल, मदन पाल, राजेश्वरी बिष्ट आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox