दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का सब इंस्पेक्टर 22,000 रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का सब इंस्पेक्टर 22,000 रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार

-पश्चिमी दिल्ली के मुंडका जोन में था तैनात, 2 हजार रूपये प्रति ट्रक मांग रहा था रिश्वत -सीबीआई ने ट्रांसपोर्ट मालिक की शिकायत पर की कार्यवाही, आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंडका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- मुंडका ट्रैफिक जोन में तैनात दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक जोनल अधिकारी सब-इंस्पेक्टर को सीबीआई ने 22000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने यह कार्यवाही ट्रांसपोर्ट मालिक की शिकायत पर की है। आरोपी सब इंस्पेक्टर दिल्ली में नो इंट्री के दौरान बेरोकटोक भारी वाहन चलाने की एवज में यह रिश्वत मांग रहा था। सीबीआई ने आरोपी को विशेष कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।

सीबीआई के प्रवक्ता आर सी जोशी के मुताबिक नजफगढ़ के खैरा गांव निवासी संदीप यादव और उसके भाई का ट्रांसपोर्ट का कारोबार हैं। उनके पास 12 ट्रक है। उनके ट्रक मुंडका से होते हुए हरियाणा के चरखी दादरी जाते है। संदीप यादव ने सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को सात फरवरी को शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि ट्रैफिक पुलिस के मुंडका जोन में तैनात सब-इंस्पेक्टर जगमाल सिंह देशवाल उससे दो हजार रुपए प्रति ट्रक के हिसाब से 24 हजार रुपए प्रति महीने की रिश्वत मांग रहा है। रिश्वत ना देने पर उनके ट्रकों का चालान करने और ट्रकों को बंद करने की धमकी दी है।

सीबीआई के प्रवक्ता श्री जोशी ने बताया कि जेडओ पर आरोप है कि शिकायतकर्ता को धमकाया भी गया था कि यदि वह रिश्वत नहीं देंगे तो उसके वाहन मुंडका जोन में जब्त कर लिया जाएगा और उसे परेशान किया जाएगा। आरोपित ने शिकायतकर्ता को रिश्वत न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की भी धमकी दी थी। सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने शिकायत के आधार पर आरोपित पुलिस अधिकारी और शिकायतकर्ता दोनों के बीच की बातचीत को सुना। इस दौरान आरोपित पुलिस अधिकारी ने शिकायतकर्ता को 22 हजार रुपए रिश्वत देने को कहा।

शिकायत की आरंभिक जांच में तथ्य सही पाए जाने पर सीबीआई ने उक्त पुलिस अधिकारी के खिलाफ अपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद रिश्वत ले रहे पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया। सीबीआई के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद देशवाल के कार्यालय और आवासीय परिसर पर भी छापेमारी की गई।

सीबीआई का दावा है कि छापेमारी के दौरान अनेक आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी को सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश, राउज एवेन्यू कोर्ट, दिल्ली के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उसे सीबीआई हिरासत में भेज दिया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox