
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- आगामी गणतंत्र दिवस परेड में भारत- तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की जांबाज मोटर साइकिल टीम द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें बल के मोटर साइकिल सवारों की जांबाज टीम द्वारा कुल 10 प्रकार के करतब दिखाए जाएंगे।
इन प्रदर्शनों में लोटस फॉर्मेशन, बॉर्डर मैन सैल्यूट, फ्लाई राइडिंग, पवन चक्की, होरीजोंटल बार एक्सरसाइज, सिक्स मैन बैलेंस, ऐरो पोजीशन, जैगुआर पोजीशन, हिमालय के प्रहरी और भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ ‘आजादी के अमृत महोत्सव की थीम’ पर आधारित पिरामिड फॉर्मेशन प्रमुख हैं।
इसके लिए आईटीबीपी की जांबाज टीम रोजाना राजपथ पर कठिन अभ्यास में जुटी है। इस प्रदर्शन में आईटीबीपी के कुल 146 हिमवीर 33 बुलेट मोटर साइकिल के साथ हिस्सा लेंगे। आईटीबीपी की जांबाज मोटरसाइकिल टीम का गठन सितंबर, 2017 में किया गया था। यह पहला मौका है जब आईटीबीपी के मोटर साइकिल सवार राजपथ पर अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। भारत चीन सीमा सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी का गठन 1962 में किया गया था।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी