अपर्णा का चौकाने वाला बयान, कहा नेताजी का आर्शीवाद लेकर आई हूं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अपर्णा का चौकाने वाला बयान, कहा नेताजी का आर्शीवाद लेकर आई हूं

-परिवार से नाराजगी नही देश सेवा के लिए भाजपा को चुना, पीएम मोदी मेरे आदर्श

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/उत्तर प्रदेश/भावना शर्मा/- समाजवादी पार्टी को छोड़ भाजपा में शामिल हुई समाजवा पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने यह कहकर सभी को चौका दिया कि वह नेताजी व परिवार के बड़ों का आर्शीवाद लेकर आई है। अपर्णा के भाजपा में शामिल होने को लेकर भाजपा अखिलेश यादव की बड़ी नाकामी बताते हुए परिवार तक न संभाल पाने का तंज कस रही है और इसका फायदा उठाने के लिए तेजी से काम कर रही है।
             वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान अपर्णा ने कहा कि वह परिवार से विमुख नहीं हैं। सभी बड़ों का आशीर्वाद है। भाजपा में शामिल होने को विचारधारा की बात बताते हुए उन्होंने कहा- ’मैं स्वतंत्र हूं। मुझे पता है मुझे क्या करना है, इसलिए बीजेपी में आई हूं। बीजेपी के भी सभी बड़ों ने मुझे आशीर्वाद दिया है। वह जरूर मेरे लिए कुछ अच्छा करेंगे। अपर्णा से जब यह पूछा गया कि यदि आप चुनाव लड़ती हैं तो क्या मुलायम आपके लिए प्रचार करेंगे तो अपर्णा ने कहा कि मुझे उनका आशीर्वाद प्राप्त है। बाकी बातें बाद की हैं।
                  इस मौके पर अपर्णा यादव ने पीएम मोदी और सीएम योगी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनके लिए राष्ट्रधर्म सबसे ऊपर है। बीजेपी में शामिल होने के अपने फैसले पर अपर्णा यादव ने कहा कि मैंने राष्ट्र को हमेशा अपना धर्म माना है। हमेशा राष्ट्र के लिए ही फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मैं बहुत प्रभावित हूं। उनकी नीतियां मुझे नैतिक रूप से अच्छी लगती हूं। इन्हीं कारणों से आज भाजपा ज्वाइन की है। यह पूछे जाने पर कि क्या अखिलेश यादव और सपा राष्ट्रधर्म का निर्वहन नहीं करती?, अपर्णा यादव ने कहा कि वह परिवार से विमुख होकर कोई बात नहीं कहना चाहतीं। मेरा निजी विचार है कि पिछले पांच वर्षों में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में जिस तरह काम किया है। जितनी योजनाएं चलाई हैं, वे प्रभावशाली हैं। लखनऊ कैंट से चुनाव लड़े जाने के सवाल पर अपर्णा ने कहा कि वह किसी शर्त के तहत भाजपा में नहीं आई हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलेगा और उत्तर प्रदेश में उसी की सरकार बनेगी।
                   अपर्णा ने कहा, ’सभी लोग जानते हैं कि मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रभावित रही हूं। मेरे चिंतन में राष्ट्र सबसे पहले है। राष्ट्र का धर्म मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। मैं राष्ट्र की अराधना करने निकली हूं। इसमें मुझे सबका सहयोग चाहिए।’ अपर्णा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई योजनाओं खासकर स्वच्छ भारत अभियान और महिलाओं तथा बेरोजगारों के लिए शुरू की गई योजनाओं की तारीफ की।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox