लॉकडाउन की तरफ बढ़ता देश, कोरोना पर फिर मुख्यमंत्रियों से बैठक करेंगे पीएम मोदी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लॉकडाउन की तरफ बढ़ता देश, कोरोना पर फिर मुख्यमंत्रियों से बैठक करेंगे पीएम मोदी

-स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के तहत बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 1.68 लाख नये मामले सामने आये, 277 लोगों की मौत हुई

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- देश में एकबार फिर कोरोना डराने लगा है। जिसे देखते हुए ये संभावना व्यक्त की जा रही है कि देश लॉकडाउन की तरफ बड़ रहा है। बढ़ते कोरोना के मामले के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को एक बार फिर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में कई अहम ंमुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बता दें कि अत्यधिक संक्रामक वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में नए सिरे से प्रतिबंध लगाए गए हैं। रविवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में कोविड स्थिति की समीक्षा करते हुए, पीएम मोदी ने जिला स्तर पर पर्याप्त स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को सुनिश्चित करने और मिशन मोड में किशोरों के लिए टीकाकरण अभियान को तेज करने का आह्वान किया था। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2020 में इस महामारी के फैलने के बाद से मुख्यमंत्रियों के साथ कई बैठकें की हैं।

देश के पांच राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 33,470 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में 19,286 केस, दिल्ली में 19,166, तमिलनाडु में 13,990 और कर्नाटक में 11,698 मरीज मिले हैं। हालांकि देशभर के कुल मरीजों में 58.08 फीसदी केस सिर्फ इन 5 राज्यों से हैं। जबकि अकेले महाराष्ट्र में 19.92 फीसदी केस हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से अचानक राज्य के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है उससे लग रहा है कि देश में प्रतिबंधों को और कड़े किए जा सकते हैं। संभवतः इस बैठक में लॉकडाउन पर भी विचार किया जा सकता है। लेकिन अंतिम निर्णय पीएम मोदी ही ले सकेंगे। बता दें कि नई दिल्ली, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 1.68लाख (1,68,063) नए मामले सामने आए हैं और 277 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि सोमवार को 1.79 लाख मामले सामने आए थे और 146 लोगों की मौत हुई थी। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि देश में सक्रिय मरीजों की संख्या आठ लाख (8,21,446) को पार कर गई है। वहीं वैक्सीनेशन का आंकड़ा 152 करोड़ को पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस का दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 10.64 फीसदी है। ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,461 हो गई है जिसमें से 1,711 मरीज़ डिस्चार्ज हो गए हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox