फाइजर का दावा, मार्च तक तैयार हो जायेगा ओमिक्रॉन वैरिएंट का टीका

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फाइजर का दावा, मार्च तक तैयार हो जायेगा ओमिक्रॉन वैरिएंट का टीका

-कोविड की वैक्सीन व बूस्टर डोज दे चुकी है फाइजर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/न्यूयार्क/भावना शर्मा/- कोविड महामारी के खिलाफ विश्व को वैक्सीन व बूस्टर डोज दे चुकी वैक्सीन निर्माता कंपनी फाइजर ने अब ओमिक्रॉन वैरिएंट के टीके को लेकर बड़ा दावा किया है। कंपनी के सीईओ का कहना है कि मौजूदा वैक्सीन के दो खुराक और बूस्टर डोज ने ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ सुरक्षा प्रदान की है। फिर भी मार्च तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ नया टीका तैयार हो जायेगा।

कोरोना के नए वैरिएंट ने जहां एक तरफ दुनिया को चिंता में डाल दिया है, तो दूसरी तरफ थोड़ी राहत वाली खबर भी सामने आई है। कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनी फाइजर का दावा है कि मार्च तक वह ओमिक्रॉन वैरिएंट से निपटने के लिए टीका तैयार कर लेगी। फार्मा कंपनी फाइजर के सीईओ अलबर्ट बौर्ला ने बताया कि कंपनी पहले से ही कोविड-19 वैक्सीन का निर्माण कर रही है, लेकिन अब ओमिक्रॉन के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में कंपनी नए वैरिएंट के लिए भी वैक्सीन तैयार कर रही है। उम्मीद है कि मार्च तक इसके लिए टीका उपलब्ध होगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस बात का पता नहीं है कि वैक्सीन की जरूरत होगी भी या नहीं।

दवा निर्माता कंपनी के सीईओ बौर्ला ने कहा कि मौजूदा समय में लोगों को वैक्सीन की दो खुराक के अलावा एक बूस्टर डोज भी दिया जा रहा है। इसके बेहतर परिणाम देखने को मिल रहे हैं। यह नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ भी सुरक्षा प्रदान कर रहा है। हालांकि, ओमिक्रॉन पर केंद्रित टीका संक्रमण पर सीधे असर करेगा और नए स्ट्रेन के खिलाफ और बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगा। दवा निर्माता मॉर्डेना के सीईओ स्टीफन ने बताया कि हमें कोरोना वायरस से आगे निकलने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कंपनी एक बूस्टर डोज तैयार कर रही है, जो 2022 के अंत तक तैयार हो जाएगा। यह ओमिक्रॉन के साथ कोरोना के आने वाले सभी वैरिएंट के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox