कोरोना की चपेट में आईं स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना की चपेट में आईं स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर

-कैंडी अस्पताल के आईसीयू में कराया गया भर्ती, प्रशंसक कर रहे प्रार्थना

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/भावना शर्मा/- देश में एक बार फिर से कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में कई बॉलीवुड सेलेब्स व केंद्रिय मंत्री भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। इन सेलेब्स की लिस्ट में अब महान गायिका व स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर भी शामिल हो गई हैं। 92 वर्षीय लता मंगेशकर को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद कैड़ी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हालांकि उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण हैं। वहीं उनके प्रशंसक उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

मुंबई के कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स ने बताया कि लता मंगेशकर को उम्र संबंधी भी समस्याएं हैं जिसका इलाज किया जा रहा है। उनकी भतीजी रचना ने कहा कि हमारी निजता का सम्मान करिए और उनके लिए प्रार्थना कीजिए। इससे पहले दिग्गज गायिका को नवंबर 2019 में सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लता मंगेशकर के लिए सोशल मीडिया में दुआओं और प्रार्थनाओं का सिलसिला जारी है। अपने सात दशक लंबे करियर में लता मंगेशकर ने विभिन्न भाषाओं में 30 हजार से अधिक गीत गाए हैं। बता दें कि साल 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ’भारत रत्न’ दिया गया था। उन्हें साल 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

देशभर में तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण के मामलों में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 1,68,063 नए मामले आए हैं और 277 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन के केस देश में 4,461 केस हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox