पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया बेड सीट में लिपटी लाश का सनसनी खेज मामला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया बेड सीट में लिपटी लाश का सनसनी खेज मामला

-सराय रोहिल्ला पुलिस ने बेकरी मालिक दो सगे भाईयों के समेत 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार -आरोपियों की निशानदेही पर यमुना से बरामद किया मृतक का मोबाइल फोन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला दिल्ली/भावना शर्मा/- सराय रोहिल्ला पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तिकोना पार्क में बेड सीट में लिपटी मिली एक युवक की लाश का मामला 24 घंटे में सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में बेकरी मालिक दो सगे भाईयों के समेत हत्या में शामिल कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर यमुना नदी से मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। इसके साथ ही हत्या में प्रयुक्त किये गये एक एलएमएल स्कूटर को भी पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए नॉर्थ जिला डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि दो दिन पहले सराय रोहिल्ला पुलिस को तिकोना पार्क, इंद्रलोक मंदिर के पास एक युवक की लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी जिसपर एसआई दीपक लोहचब मौके पर पंहुचे और लाश का पंचनामा कर जांच शुरू की। पुलिस को शव की पहचान का कोई दस्तावेज नही मिली लेकिन मृतक की जेब से कुछ पैसे, बीड़ी का बंडल व एक लाइटर बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि भारी मशक्कत के बाद एक महिला ने उसकी पहचान अभिषेक निवासी प्रतापनगर दिल्ली के रूप में की। महिला ने बताया कि मृतक उसका पति है और दो दिन से घर नही लौटा था। महिला ने बताया कि उसके पेट में दर्द था जिसपर वह उसे लेकर पास के क्लीनिक पर गया था लेकिन क्लीनिक बंद होने के कारण उसने मुझे घर भेज दिया और बोला की अभी आता हूं। एसीपी सराय रोहिल्ला राकेश कुमार व एसएचओ शीशपाल ने निरिक्षक लॉ एडं आर्डर जितेन्द्र तिवारी के नेत्त्व में इंस्पेक्टर योगराज, एसआई दीपक, एचसी राम बाबू, संदीप, रोहित, सिपाही अमित, विरेन्द्र, जितेन्द्र व मनोज की एक टीम का गठन किया और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का मार्ग दर्शन किया।

टीम ने मृतक के घर से अपनी जांच आरंभ की और पूरे क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पदमनगर में उन्हे मृतक एक बेकरी के पास दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस ने खबरियों को तैनात किया और बेकरी मालिकों दोनो सगे भाईयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपीअफजल अंसारी व सजल अंसारी ने अपना गुनाह कबूल लिया तथा इस मामले तीन अन्य के होने की भी बात बताई। पुलिस ने इसके बाउद आरोपी राशिद अंसारी, मो. अबरार व मो. इसराफिल को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी अफजल अंसारी ने बताया कि कुछ साल पहले हमने 5000 रूपये में मृतक अभिषेक से दो लैपटॉप खरीदे थें। यही हमारी गलती थी लेकिन इसके बाद वह पुलिस की धमकी देकर हमे ब्लैकमेल करने लगा और हमसे रंगदारी के रूप में 1 लाख रूपये ले गया। दो दिन पहले भी वह अचानक आया और हाथ में चोट लगी दिखाकर 20 हजार रूपये मांगने लगा। नही देने पर पुलिस के पास जाने की धमकी देने लगा। हमने पहले उसे समझाया लेकिन जब वह नही माना तो हमने उसका गला घोट कर उसे मार दिया। इसके बाद उसके शव को बेडसीट में लपेटकर व रस्सियों से बांधकर तिकोना पार्क पर फेंक आये और उसके मोबाइल फोन को यमुना में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर यमुना नदी से मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया। इसके साथ ही हत्या में प्रयोग किया गया एक स्कूटर भी पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक आपराधिक प्रवृति का था और उस पर कई मामले भी पहले से दर्ज थे।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान अफजल अंसारी निवासी पदम नगर, दिल्ली, उम्र-45 वर्ष। (वह एक बेकरी दूकान चलाता है। पहले वसूली के लिए डीपी अधिनियम के तहत एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। सितंबर, 2020 में चोरी की गई संपत्ति का)। 2 सजल अंसारी निवासी श्री राम कॉलोनी, खजूरी, दिल्ली, उम्र-38 वर्ष। (वह है अफजल अंसारी के सगे भाई और खजूरी में बेकरी की दुकान चलाते हैं। वह मृतक के पहुंचने पर दुकान पर मौजूद था। उसका पिछला पूर्ववृत्त सत्यापित किए जा रहे हैं)। 3. राशिद अंसारी निवासी पदम नगर, दिल्ली उम्र 30 वर्ष। (उनका पिछला पूर्ववृत्त सत्यापित किए जा रहे हैं)। 4. मो. इसराफिल निवासी पदम नगर, दिल्ली, उम्र-20 वर्ष। (उनका पिछला पूर्ववृत्त सत्यापित किए जा रहे हैं)। 5. मो. अबरार अंसारी निवासी पदम नगर, दिल्ली उम्र-27 वर्ष। (उनका पिछला पूर्ववृत्त सत्यापित किए जा रहे हैं)। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी व्यक्ति स्थायी निवासी जिला जमुई, बिहार के रहने वाले हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox