हथियारों के बल पर मैडिकल शॉप के मालिक सें 7 लाख लूटने वाले धरे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हथियारों के बल पर मैडिकल शॉप के मालिक सें 7 लाख लूटने वाले धरे

-तिमारपुर पुलिस ने 24 घंटे मे मामला सुलझाते हुए 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार -आरोपियो से लूटी गई 7 लाख की रकम में से 5 लाख 20 हजार रूपये किये बरामद, दो देसी पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस, 3 मोबाइल फोन व एक मोटरसाइकिल की बरामद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला दिल्ली/भावना शर्मा/- नॉर्थ जिला पुलिस के अन्तर्गत तिमारपुर पुलिस ने मात्र 24 घंटे में भागीरथ पैलेस में मैडिकल शॉप के मालिक सें पिस्तौल की नोंक पर हुई 7 लाख रूपये की लूट का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में मैडिकल स्टोर मे काम करने वाले एक नौकर समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इसके साथ ही पुलिस ने लूटी गई 7 लाख की रकम में से आरोपियों 5 लाख 20 हजार रूपये बरामद कर लिये है। पुलिस ने आरोपियों से दो देसी पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस, 3 मोबाइल फोन व एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस आरोपियो पूछताछ कर रही है।

नॉर्थ जिला डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि गत 7 जनवरी को पुलिस को नितिन भाटिया निवासी नेहरू विहार ने रिपोर्ट दी की जब वह भागरीथ पैलेस में स्थित अपने मैडिकल शॉप को बंद कर स्कूटी पर घर जा रहा था तो घर के पास पंहुचने पर दो लोग अचानक से आये और उसे पिस्तौल दिखाकर उसका बैग छीनकर फरार हो गये। उसने बताया कि बैग मे करीब 6 से 7 लाख रूपये थे। मामले की संगीनता को देखते हुए एसीपी तिमारपुर स्वागत पाटिल राजकुमार व एसएचओ त्रिभुवन सिंह नेगी ने एसआई अशोक कुमार, ललित कुमार, श्रीचंद, हवलदार नरेश, शिव कुमार, सिपाही सुरेश, श्योरण व रविन्द्र की एक टीम गठित की और आरोपियो ंकेस को सुलझाने के लिए मार्गदर्शन किया।

टीम ने मौका वारदात की जगह से सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की और उसकी दूकान तक पूरे मार्ग की छानबीन की। इसके साथ ही पुलिस ने शॉप पर काम करने वाले सभी नौकरों से भी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान एक नौकर बॉबी की हरकत कुछ संदिग्ध लगी तो पुलिस ने जांच के लिए उसका फोन ले लिया लेकिन फोन मे ंव्हाट्स डाटा डिलिट मिलने पर पुलिस को कुछ शक हुआ तो उन्होने उससे पूछताछ की तो उसने सारी बात बता दी। बॉबी ने बताया कि अरूण शर्मा नामक आरोपी मुख्य षड़यंत्रकर्ता है। पुलिस ने बॉबी से मिली जानकारी पर तुरंत बागपत में रेड मारी और अरूण शर्मा, विनय शर्मा तथा महक यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों 5 लाख 20 हजार रूपये नगद, दो देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, 3 मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली। पुलिस ने बताया कि बॉबी मुकुंदपुर दिल्ली का रहने वाला है और तीन आरोपी बागपत यूपी के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बॉबी के कहने पर अरूण शर्मा ने अपने साथी विनय व महक के साथ वारदात को अंजाम दिया और फिर मोटरसाईकिल पर फरार हो गये। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox