चंडीगढ़ को बनायेंगे एशिया का सबसे खूबसूरत शहर- केजरीवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चंडीगढ़ को बनायेंगे एशिया का सबसे खूबसूरत शहर- केजरीवाल

-कहा- कांग्रेस व भाजपा ने किया चंडीगढ़ का बेड़ा गर्क, दिल्ली की तरह पानी का बिल करेंगे जीरो, हटेंगे कचरे के पहाड़

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर आप चंडीगढ़ में सत्ता में आती है तो हम भ्रष्टाचार को खत्म कर देंगे। नगर निगम के प्रत्येक कार्य के लिए लोग लंबी कतारों में लगते हैं और कार्यालयों से छुट्टी लेते हैं और पैसा खर्च करते हैं। जैसे दिल्ली में अधिकारी काम के लिए लोगों के घर आते हैं, वैसे ही चंडीगढ़ में नगर निगम के अधिकारी आएंगे। डड्डू माजरा कॉलोनी की तरह कचरे के पहाड़ हटेंगे। कांग्रेस और बीजेपी ने मिलकर चंडीगढ़ कर बेड़ा गर्क कर दिया है लेकिन हम सुनिश्चित करेंगे कि चंडीगढ़ पूरे एशिया में एक बार फिर सबसे खूबसूरत शहर बने।
                 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को 24 दिसंबर को होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव से पहले एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की तरह चंडीगढ़ में भी पानी का बिल जीरो करेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरे चंडीगढ़ शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 13 साल बीजेपी को दिए, 12 साल कांग्रेस को दे दिए, अब 5 साल हमको भी दे दो।
              केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ को वापस एशिया का सबसे खूबसूरत शहर बनाना है। उन्होंने कहा, “एक वक्त था चंडीगढ़ सफाई के मामले में देश में नंबर 1 पर था और आज 66वें नंबर पर पहुंच गया। चंडीगढ़ नगर निगम 1996 में बना. 13 साल बीजेपी का राज रहा और 12 साल कांग्रेस ने राज किया, दोनों ने मिलकर चंडीगढ़ का बेड़ा गर्क कर दिया.। 24 तारीख को चुनाव है, बदलाव की चाबी चंडीगढ़ की जनता के पास है. आप इसको बदल सकते हैं।
                जनसभा को संबोधित करते हुए आप संयोजक केजरीवाल ने कहा कि उन्हें राजनीति करनी नहीं आती, उन्हें सिर्फ काम करना आता है। उन्होंने कहा, “आज मैं आपसे 5 वादे करके जा रहा हूं। अगर चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी जीतती है, तो सबसे पहले भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। बीजेपी और कांग्रेस के पार्षद सारे पैसे खा जाते हैं। दूसरा, नगर निगम में कोई भी काम बिना पैसे के नहीं होता है। अब आपको काम कराने के लिए नगर निगम जाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि नगर निगम के कर्मचारी आपके घर काम करने आएंगे।
                उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमने करके दिखाया है, दिल्ली में किसी को राशन कार्ड बनवाना हो, पानी का कनेक्शन लेना हो, बिजली का कनेक्शन लेना हो, किसी को लाइसेंस लेना हो, आपको दिल्ली सरकार के दफ्तर नहीं जाना होता है। केजरीवाल ने कहा कि ऐसे कामों के लिए व्यक्ति की सुविधा के मुताबिक दिल्ली सरकार का कर्मचारी उसके घर जाकर काम करता है। ऐसे ही चंडीगढ़ नगर निगम का कर्मचारी आपके घर आकर काम करेगा।
                उन्होंने कहा, “चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा में कूड़े के पहाड़ को खत्म किया जाएगा। दिल्ली की तरह चंडीगढ़ में भी पानी का बिल जीरो करेंगे। अब नगर निगम के द्वारा हाउसिंग सोसायटियों में भी डेवलपमेंट किया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरे चंडीगढ़ के अंदर खूब सारे सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। दिल्ली के अंदर आज न्यूयॉर्क और लंदन के मुकाबले दोगुने सीसीटीवी कैमरे हमने लगा दिए हैं।
                 केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ में सांसद से लेकर मेयर तक बीजेपी के हैं, फिर भी काम नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि आजकल बड़ी तेज अफवाह है कि केंद्र सरकार चंडीगढ़ को पंजाब को देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा, “अगर ऐसा है तो आपको बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इसलिए चंडीगढ़ नगर निगम में भी आम आदमी पार्टी को जिताएं. चंडीगढ़ को इससे काफी फायदा होगा। सब मिलकर चंडीगढ़ को सपनों का शहर बनाएंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox