गोगी गैंग का शार्प शूटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गोगी गैंग का शार्प शूटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर

-दो पुलिसकर्मी भी घायल -बेगमपुर इलाके में सुबह 5 बजे हुई मुठभेड़, आरोपी पर कई आपराधिक मामले थे दर्ज

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/रोहिणी/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- रोहिणी के बेगमपुर इलाके में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. गोगी गैंग का शार्प शूटर एनकाउंटर में ढेर हो गया है. फायरिंग के दौरान दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है हालांकि दोनो पुलिसकर्मी अब खतरे से बाहर बताये जा रहे है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे।
                   रोहिणी जिले के डीसीपी प्रणव तायल ने शुक्रवार को एनकाउंटर पर मीडिया से जानकारी साझा करते हुए बताया कि मारे गए बदमाश का नाम दीपक उर्फ बच्ची टाइगर है जो गोगी गैंग का शार्प शूटर था। वह पिछले दिनों टिल्लू गैंग के एक शूटर दीपक राधे की हत्या में शामिल था। साथ ही इसके ऊपर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। जब पुलिस दीपक उर्फ बच्ची तक पहुंची तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें दो कॉन्स्टेबल विकास और सन्नी को गोली लगी जो मामूली रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की जिसमें दीपक उर्फ बच्ची को गोली लगी और वह मौके पर ही ढेर हो गया.। सूत्रों के अनुसार दीपक हरियाणा के जींद का रहने वाला था और हत्या के एक मामले में फरार था।
                जानकारी के अनुसार एनकाउंटर के दौरान कई राउंड गोलियां चलाई गईं। मारा गया बदमाश बीते दिनों रोहिणी के ही ज्ञछ काटजू इलाके में हुई राधे नाम के युवक की हत्या के मामले में वांटेड था।  घायल पुलिसकर्मियों की हालत स्थिर है. बेगमपुर थाना पुलिस टीम ने मामले में एनकाउंटर किया है। घटना में आगे की जांच जारी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox