विश्व स्ट्रोक दिवस पर 19 डॉक्टरों को सम्मानित किया गया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विश्व स्ट्रोक दिवस पर 19 डॉक्टरों को सम्मानित किया गया

-नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ /चंडीगढ़ /नई दिल्ली सिद्धार्थ राव /शिव कुमार यादव/- विश्व स्ट्रोक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जॉर्गर्स हेल्थकेयर द्वारा डिफेंस सर्विस ऑफिसर इंस्टीट्यूट , चंडीगढ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ट्राइसिटी के 19 न्यूरोलॉजिस्ट और न्यूरोसर्जन को सम्मानित किया गया।
सम्मानित डाक्टर में शामिल हैं :डॉ विवेक गुप्ता, डॉ विनीत सग्गर , डॉ दीपक गुप्ता, डॉ सावन कुमार वर्मा, डॉ जसलवलीन कौर, डॉ अनुराग लांबा, डॉ वीके बतीश, डॉ अनिल ढींगरा, डॉ अमन बतीश और डॉ एचएस मान।
इस अवसर पर बोलते हुए जॉर्गर्स हेल्थकेयर के फाउंडर वरुण गुप्ता ने कहा, स्ट्रोक के रोगियों के निदान और उपचार में डाक्टर कीमती जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वरुण ने बताया कि 35-40 प्रतिशत मरीज जिन्हें घरेलू स्वास्थ्य देखभाल की जरूरत है वे अल्जाइमर, डिमेंशिया, पार्किंसन या स्ट्रोक से उबरने जैसी समस्याओं से पीड़ित हैं। अस्पताल में विशेष देखभाल की तरह, अस्पताल से छुट्टी पाने वाले अधिकांश रोगियों में अस्पताल के बाद की घरेलू देखभाल महत्वपूर्ण हो जाती है।
उन्होंने कहा कि हम पिछले 7 वर्षों में ऐसे 5,500 रोगियों के ठीक होने और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करने में बहुत गर्व महसूस करते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox