
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त रूख अपनाते हुए निजी स्कूलों से पिछले तीन साल का एंट्री लेवल क्लास में ईडब्ल्यूएस और जनरल कोटे के तहत होने वाले दाखिले की जानकारी मांगी है। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने सर्कुलर जारी कर दिया है। सर्कुलर में कहा गया है कि निजी स्कूलों द्वारा एंट्री लेवल क्लास में हुए एडमिशन की जानकारी अपडेट नहीं की गई है। शिक्षा निदेशालय द्वारा एंट्री लेवल क्लास में कुल छात्रों की संख्या और ओपन सीट के तहत हुए जनरल कोटे के छात्रों के एडमिशन की संख्या मांगी गई है।
शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी किए गए सर्कुलर में पूछा गया है कि स्कूल में कितने छात्र हैं? शैक्षणिक सत्र 2019-20, 20-21, 21-22 में कितने छात्रों का एडमिशन हुआ है। यह जानकारी स्कूलों द्वारा अपडेट नहीं की गई है। शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उप शिक्षा निदेशकों को आठ नवंबर तक जानकारी इकट्ठा करने के लिए कहा गया है। साथ ही दाखिले की जानकारी 10 नवंबर तक निदेशालय को देने का निर्देश दिया गया है। शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में जारी किए गए सर्कुलर में एक फॉर्मेट भी जारी किया है। स्कूलों को इसी फॉर्मेट में जानकारी देनी होगी।
शैक्षणिक सत्र 2021-22 में एंट्री लेवल क्लास में एडमिशन के लिए अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में दाखिले की प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन जारी करने से पहले निदेशालय इस साल हर तरह का आंकड़ा जुटाना चाहता है ताकि दाखिले के दौरान अभिभावकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। तमाम निजी स्कूलों को जानकारी देने के लिए खास फॉर्मेट भी दिया गया है।





More Stories
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 44 कैडेट्स ने NDA की लिखित परीक्षा में मारी बाजी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द्वारका सेक्टर-16बी में नए को-एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल का उद्घाटन एवं शिलान्यास
दिल्ली में अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
अनुपमा (सबकी सहेली) के नवें अंक का विमोचन, संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक कहानियाँ
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”