राहुल गुलाटी को पकड़ने में पुलिस की चार-चार टीमें भी हो गई फेल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राहुल गुलाटी को पकड़ने में पुलिस की चार-चार टीमें भी हो गई फेल

-आखिर घर में ही मिला हत्यारा, पत्नी ने पुलिस को फोन कर दी आत्मसर्म्पण करने की सूचना

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- 19 अक्तुबर को नजफगढ़ के नवादा बाजार मे हुए सनसनी खेज हत्याकांड का आरोपी राजीव गुलाटी उर्फ शालु आखिर पांच दिन तक पुलिस की आंखों में धूल झोंकता रहा और नजफगढ़ थाने की तीन टीमें व द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ तथा एएटीएस भी आरोपी को पकड़ने में फेल हो गई। लेकिन जब आरोपी मिला तो घर में ही मिला और पत्नी के फोन के बाद ही पुलिस उस तक पंहुच पाई। हालांकि राजीव गुलाटी को स्वयं द्वारका डीसीपी शंकर चौधरी ने गिरफ्तार किया था। यह अलग बात है कि उस समय भी मौके पर नजफगढ़ थाना पुलिस व द्वारका जिला टीमें भी उपस्थित थी। इस गिरफ्तारी पर पुलिस जमकर वाहावाही लूट रही है जबकि जिस बात पर पुलिस वाहावाही लूट रही है ऐसा तो काम हुआ ही नही। आरोपी राजीव गुलाटी का पांच दिन तक पुलिस की चार-चार टीमें कोई सुराग नही लगा पाई तो फिर वाहावाही किस बात की। आरोपी ने पुलिस के समक्ष आत्मसर्म्पध किया है न कि पुलिस ने उसे पकड़ा है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और आरोपी ने हत्या में प्रयुक्त किया गया हथियार भी पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।


                          यहां बता दें कि आरोपी राजीव गुलाटी उर्फ शालु ने 19 अक्तुबर को पैसे के लेन-देन में अपनी ताई कैलाश देवी व उनकी बेटी यानी अपनी चचेरी बहन वंदना को गोली मार दी थी और आरोपी मौके से फरार हो गया था। इस सनसनी खेज घटना में कैलाश देवा को दो गोली लगी थी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि पीड़िता वंदना को पांच गोली लगी है और वो आईसीयू में जीवन-मृत्यु के बीच झूल रही है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पंहुचकर आरोपी को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया था। लेकिन पांच दिन तक पुलिस आरोपी की तलाश करती रही। यह बात ओर है कि द्वारका पुलिस की चार-चार टीमों ने सर्विलांस के माध्यम से आरोपी को पंजाब, उत्तराखंड व दिल्ली में अनेको जगहों पर ढूंढा लेकिन अंत में आरोपी अपने घर में ही मिला और वो भी उसकी पत्नी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी कि राजीव घर आ गया है कृप्या उसे पकड़ लो वह आत्मसर्म्पण करना चाहता है। अपनी फोन काल में आरोपी की पत्नी ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि प्लीज मैने करवां चौथ का व्रत किया है तो मेरे पति को मारना मत उसे गिरफ्तर कर लो। बाद में स्वयं डीसीपी द्वारका ने मौके पर पंहुच कर स्वयं आरोपी राजीव गुलाटी को गिरफ्तर कर लिया है।
                       इस संबंध में द्वारका डीसीपी शंकर चौधरी ने बताया कि ऑप्रेशन वर्चस्व के तहत दिल्ली पुलिस ने अपराधियों पर पूरी तरह से शिंकजा कस दिया है। अब अपराधी ज्यादा दिन बचकर नही रह सकते। उन्होने बताया कि द्वारका पुलिस वर्चस्व अभियान के तहत अपराधियों पर शिंकजा कस रही है। हालांकि कुछ समय पहले कुछ एक घटनायें गोलीबारी की हुई है लेकिन अब छुटपुट घटनाओं को छोड़कर कोई बड़ी वारदात सामने नही आई है। त्यौहारों का सीजन होने के कारण भी पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में है और हर तरफ अपनी पैनी नजर गड़ाये हुए है। सभी थानों की पुलिस के साथ-साथ जिला की एएटीएस टीम व स्पेशल स्टाफ टीम भी पूरी तरह से मुस्तैद है और अपनी कार्यवाही से अपराधियों का छुपना दूभर कर रही है। उन्होने बताया कि यह पुलिस की कड़ाई का ही नतीजा है कि आरोपी राजीव गुलाटी को कहीं छुपने की जगह नही मिली और पुलिस के डर से उसने अपने आपकों पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में आरोपी राजीव गुलाटी ने बताया कि हत्याकांड के बाद वह हरिद्वार भाग गया और फिर झिलमिल आ गया लेकिन फिर देहरादून भाग गया और जब वहां भी उस पर गिरफ्तर का खतरा बढ़ा तो वह वापिस घर आ गया और अपनी पत्नी से पुलिस को पीसीआर काल करवाई कि वह आत्मसर्म्पण करना चाहता है। पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर व पांच जिंदा कारतूस बरामद किये है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox