कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पत्र लिख पीएम मोदी से की करतारपुर कॉरिडोर खोलने की अपील

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पत्र लिख पीएम मोदी से की करतारपुर कॉरिडोर खोलने की अपील

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरूधाम के दर्शनों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करतारपुर कॉरिडोर फिर से खोलने की अपील की है। उन्होने कहा कि अब कोविड-19 की स्थिति में काफी सुधार हुआ है और लोग गुरूधाम के दर्शन करना चाहते है। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कैप्टन ने कहा कि उनकी सरकार को कॉरिडोर का इस्तेमाल करने वाले श्रद्धालुओं की टेस्टिंग और टीकाकरण सहित कोविड-19 के प्रोटोकॉल के सही ढंग से पालन को यकीनी बनाने के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करने में खुशी होगी।
                        उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री की सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद जाहिर की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड फैलने के कारण मार्च, 2020 में कॉरिडोर के जरिए करतारपुर जाने वाले श्रद्धालुओं को रोक दिया गया था। उन्होंने अपने पत्र में लिखा, ‘पंजाब में कोविड-19 की स्थिति में पिछले एक महीने से काफी सुधार के संकेत हैं और मुझे आपके साथ यह बात साझा करते हुए खुशी हो रही है कि लगभग एक साल के बाद बीते दिन कोविड-19 से एक भी मौत नहीं हुई।’ उन्होंने कहा कि बदले हुए हालात में स्वाभाविक है कि लोगों ने करतारपुर साहिब में गुरुद्वारा दरबार साहिब के दर्शन की इच्छा फिर से जाहिर की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox