
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-दिल्ली पुलिस के तेजतर्रार विशेष कमिश्नर प्रवीर रंजन को चंडीगढ़ का नया महानिदेशक (डीजीपी) बनाया गया है। एजीएमयूटी कैडर 1993 बैच के आईपीएस प्रवीर रंजन दिल्ली में हुए दंगे में गठित एसआईटी के मुखिया थे। बुधवार को गृह मंत्रालय की तरफ से आदेश जारी कर उनका तबादला चंडीगढ़ कर दिया गया है। प्रवीर रंजन सोमवार तक चंडीगढ़ में अपना पद संभाल सकते हैं। वो डीजीपी संजय बेनीवाल की जगह लेंगे।
अपनी नियुक्ति पर आईपीएस प्रवीर रंजन ने कहा है कि उन्होंने कभी चंडीगढ़ में सेवाएं नहीं दीं, लेकिन वह एक दो बार चंडीगढ़ आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि पद संभालने के बाद वह चंडीगढ़ को समझेंगे और फिर उसके अनुसार आगे की रणनीति बनाएंगे। रंजन दिल्ली से पहले पुडुचेरी के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजी) थे।
फरवरी 2020 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दिल्ली दौरे के बाद जब वहां दंगा फैला तो उसे रोकने में प्रवीर रंजन ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की थी, जिसके मुखिया प्रवीर रंजन थे। वह 26 जनवरी 2021 को लाल किले पर दंगा करवाने के मामले में भी जांच कर रहे थे।
वहीं, चंडीगढ़ के तत्कालीन एजीएमयूटी कैडर 1989 बैच के आईपीएस डीजीपी संजय बेनीवाल का तीन साल का कार्यकाल जून 2021 में पूरा हो गया था। इसके चलते उन्हें दिल्ली बुला लिया गया है। डीजीपी संजय बेनीवाल ने जून 2018 में चंडीगढ़ में डीजीपी का पद संभाला था। अपने कार्यकाल के दौरान शहर की पुलिस को ई-बुक, ई-बीट सिस्टम, 112 कंट्रोल रूम मुख्यालय, ई-साथी एप समेत अन्य सराहनीय कार्य किए।





More Stories
दिल्ली में बसेगा नया शहर, 12 लाख नए घर, नरेला-बवाना से द्वारका-नजफगढ़ तक 200 वर्ग किमी में बनेगी टाउनशिप
ऑपरेशन विस्टा 1.0: द्वारका पुलिस ने आइवरी कोस्ट के नागरिक को पकड़ा, डिटेंशन सेंटर भेजा
ग्रेटर नोएडा में परिवार के 5 सदस्यों की मौत: मृतक के मोबाइल में मिला अहम सुराग, दोनों बहनें और बहनोई गिरफ्तार
बेड के बॉक्स में छिपाकर रखा था गांजे का जखीरा, द्वारका पुलिस ने 54.375 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”