टोक्यों ओलंपिक में भारत के लिए सातवां दिन रहा शानदार, तीरंदाजी-बैडमिंटन और हॉकी में क्वार्टर फाइनल में पंहुचे कई खिलाड़ी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टोक्यों ओलंपिक में भारत के लिए सातवां दिन रहा शानदार, तीरंदाजी-बैडमिंटन और हॉकी में क्वार्टर फाइनल में पंहुचे कई खिलाड़ी

-दुःखद भी रहा, दिग्गज मुक्केबाज मैरीकॉम प्री क्वार्टरफाइनल में हारीं, -भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अर्जेंटीना को 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई -पीवी सिंधु, अतनु दास, सतीश कुमार व पूजा बोहरा क्वार्टर फाइनल में पंहुची

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/टोक्यो ओलंपिक अपडेट/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- टोक्यो ओलंपिक के सातवें दिन भारत ने अच्छी शुरुआत की। स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने महिला एकल के अंतिम 16 मुकाबले में डेनमार्क की मिया को हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मौजूदा ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में दस्तक दी। जबकि अतनु दास तीरंदाजी में पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा में अंतिम आठ में पहुंचे। बॉक्सर सतीश कुमार ने 91 किग्रा भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के क्वालीफायर मुकाबले में मनु भाकर ने पांचवां स्थान हासिल किया। जबकि प्रिसिजन राउंड में राही सरनोबत 25वें नंबर रहीं। दिन के अंत में महिला मुक्केबाजी में भारत को उस वक्त निराशा हाथ लगी जब प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में दिग्गज मैरीकॉम को कोलम्बियाई मुक्केबाज के हाथों हार का सामना करना पड़ा।


                       छह बार की विश्व चैंपियन और 2012 लंदन ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट मैरीकॉम को प्री क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। महिला फ्लायवेट (48-51 किग्रा) स्पर्धा में उन्हें कोलम्बियाई मुक्केबाज और 2016 रियो ओलंपिक की मेडलिस्ट इन्ग्रित वेलेंशिया ने 3-2 से हराया। अंतिम 16 के मुकाबले में पहला सेट गंवाने के बाद मैरीकॉम ने जबरदस्त वापसी की और दूसरा सेट अपने नाम किया। लेकिन आखिरी सेट में एक बार फिर से इन्ग्रित उनपर भारी पड़ीं।


                       टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज टीम इंडिया ने मौजूदा ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। भारत की तरफ से वरुण कुमार, विवेक सागर प्रसाद और हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागे। जबकि अर्जेंटीना की तरफ से एक मात्र गोल कैसेला ने किया। भारतीय टीम की इस ओलंपिक में यह तीसरी जीत है।
                   भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु अंतिम आठ में पहुंच गई हैं। उन्हें महिला सिंगल्स के अंतिम 16 मुकाबले में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को 2-0 से शिकस्त दी। सिंधु ने पहला गेम 21-15 और दूसरा गेम 21-13 से अपने नाम किया। अब सिंधु का अगला मुकाबला यामागुची से होगा।

अतनु दास टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने के लिए एक कदम आगे बढ़ गए हैं। उन्होंने तीरंदाजी की पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा के तीसरे दौर में जगह बना ली। अतनु ने इस मुकाबले में कोरिया को जिन्येक ओह को शिकस्त दी। उन्होंने यह मुकाबला 6-5 से जीता। यह मैच शूटआउट तक पहुंचा जिसमें कोरिया के खिलाड़ी ने 9 और अतनु ने 10 का स्कोर हासिल किया।
                    दुनिया की नंबर एक और भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी ने महिलाओं के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है. उन्होंने अंतिम 16 राउंड में अमेरिका की जेनिफर मुसीनो फर्नांडेज को 6-4 (25-26,28-25,27-25, 24-25, 26-25) से हरा दिया। इससे पहले दीपिका ने राउंड ऑफ 32 में भूटान की कर्मा को 6-0 से शिकस्त दी थी।
                     भारत के बॉक्सर सतीश कुमार 91 किग्रा की स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने 91 किग्रा भार वर्ग के अंतिम 16 में जमैका के रिकॉर्डो ब्राउन को हराया। सतीश ने यह मुकाबला 4-1 से अपने नाम किया। सतीश ने जमैका के मुक्केबाज को पहले राउंड में 5-0 और दूसरे राउंड में 4-1 से शिकस्त दी। वह मेडल जीतने से एक कदम दूर हैं।
                      टोक्यो ओलंपिक में गांव नीमड़ीवाली की बेटी पूजा बोहरा ने मुक्केबाजी स्पर्धा में पदक की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। पूजा ने बुधवार को हुए 75 किलोग्राम भार वर्ग के मैच में अल्जीरिया की इचराक चाइब को 5-0 से हराया है। अगले मैच में जीतते ही वह अपना पदक पक्का कर लेंगी। पूजा को इस मुकाम पर पहुंचने से पहले अदम्य साहस, कड़ी मेहनत और परिजनों को राजी करने जैसे कठिन दौर से गुजरना पड़ा था। देशवासियों को पूजा के जज्बे और जुनून पर पूरा यकीन है। सभी को विश्वास है कि वह स्वर्ण पदक लेकर भारत लौटेंगी।
                      महिला शूटिंग में 25 मीटर एयर पिस्टल का पहला क्वालीफायर मुकाबला गुरुवार को खेला गया। भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने क्वालीफायर मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया। उन्होंने 300 में से 292 अंक हासिल किए। 30 जुलाई (शुक्रवार) को इस स्पर्धा का दूसरा राउंड होगा। दोनों राउंड में टॉप 8 में रहने वाले निशानेबाजों को फाइनल में जगह दी जाएगी। वहीं भारत की एक अन्य निशानेबाज राही सरनोबत प्रिसिजन राउंड में 287 अंक लेकर 25वें स्थान पर रहीं।
                     पुरुषों की लाइटवेट डबल्स स्कल स्पर्धा में भारत की तरफ से अर्जुन जाट और अरविंद सिंह ने चुनौती पेश की। लेकिन यह भारतीय जोड़ी पांचवें स्थान पर रही। यह ओलंपिक में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox