वैक्सीन की दोनो खुराक के बाद भी न छोड़े मास्क पहनना – डब्ल्यूएचओ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वैक्सीन की दोनो खुराक के बाद भी न छोड़े मास्क पहनना – डब्ल्यूएचओ

-डब्ल्यूएचओ ने कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के फैलाव पर की अपील
NM News WHO

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दुनिया भर में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के फैलाव को देखते हुए अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपील की है कि जिन लोगों ने टीके की दोनों खुराकें ले ली, वे भी मास्क पहनना न छोड़ें। डब्लूएचओ ने कहा कि खतरनाक और अधिक संक्रामक डेल्टा वेरिएंट को फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, मास्क पहनना और अन्य सुरक्षा उपाय को नहीं छोड़ना चाहिए।
                        डब्लूएचओ की अधिकारी मरियांगेला सिमाओ ने कहा कि लोगों को सिर्फ इसलिए सुरक्षित महसूस नहीं करना चाहिए क्योंकि उन्होंने दोनों खुराके ले ली हैं। उन्हें अभी भी वायरस से खुदको बचाने की जरूरत है। सीएनबीसी के मुताबिक डब्लूएचओ हेडक्वॉर्टर में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान सिमाओ ने कहा, श्अकेले वैक्सीन कम्युनिटी ट्रांसमिशन को नहीं रोक सकती। लोगों को लगातार मास्क पहनना होगा, हवादार जगहों में रहना होगा, भीड़ से बचना होगा और हाथों को साफ रखना होगा। यह सब तब भी बहुत जरूरी है जब आप टीके की दोनों खुराकें ले चुके हों।
                        डब्लूएचओ ने यह भी कहा है कि टीका पाए लोगों को सुरक्षा का ध्यान रखना होगा क्योंकि डेल्टा जैसे बेहद संक्रामक वेरिएंट्स भी कई देशों में फैल रहे हैं और दुनिया के एक बड़े हिस्से में टीका लगना अभी बाकी है। डेल्टा वेरिएंट सबसे पहले भारत में मिला था। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, यह अब करीब 85 देशों में फैल चुका है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox