दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर गिरकर हुई 0.12 फीसदी, आये साल के सबसे कम केस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर गिरकर हुई 0.12 फीसदी, आये साल के सबसे कम केस

NM News Corona Rating and Testing

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 85 नए मामले सामने आए.है जो इस साल आये आंकड़ों में सबसे कम है। साथ ही 24 घंटे में कोरोना से दिल्ली में 9 और लोगों की मौत हुई है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान शहर में 158 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं, जिसके बाद कोरोना को मात देने वालों की कुल तादाद अब 14 लाख 7 हजार 116 हो गई है।
                        दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इन नए मामलों के साथ अब कोरोना के कुल मामले 14 लाख 33 हजार 675 हो गई है। दिल्ली में अभी भी 1,598 कोरोना के एक्टिव केस हैं। लगातार घटते मामलों के चलते आज दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर गिरकर 0.12 फीसदी हो गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शहर में एक दिन में 72920 कोरोना सैंपलों की जांच हुई है, जिनमें से 85 पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें से 50839 आरटी पीसीआर टेस्ट हुए और 22081 रैपिड एंटीजेन टेस्ट हुए हैं। अब तक दिल्ली में 2 करोड़ 12 लाख 3 हजार 639 कोरोना सैंपल की जांच हुई है।
                          आपको बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 115 नए मामले सामने आए थे और 4 लोगों की हो गई थी। बीते रोज 24 घंटों के दौरान 198 लोग कोरोना से ठीक हुए थे। बीते रोज दिल्ली में संक्रमण दर 0.15 फीसदी पर थी, जो आज और कम हो गई है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox