आप ने नजफगढ़ विधानसभा में महिला पदाधिकारियेां को सौंपे नियुक्ति पत्र

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आप ने नजफगढ़ विधानसभा में महिला पदाधिकारियेां को सौंपे नियुक्ति पत्र

-नजफगढ़ में आप महिला पदाधिकारियों को महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला कुमारी ने विधायक कार्यालय में दिए नियुक्ति पत्र
NMNews Aap प्रदेश अध्यक्ष निर्मला कुमारी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/सुनील कुमार/- आगामी निगम चुनावों को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने अपनी सरगर्मियां बढ़ानी शुरू कर दी है जिसके तहत अपने महिला संगठन को नजफगढ़ देहात में मजबूती प्रदान करने के लिए नजफगढ़ विधानसभा में मंगलवार को आम आदमी पार्टी की महिला विंग की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष निर्मला कुमारी ने महिला पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश सचिव जसबीर कौर, ,प्रदेश उपाध्यक्ष मोनिका मिगलानी, ,पश्चिमी दिल्ली की लोकसभा प्रभारी रीना मेहरा, ,नजफगढ़ जिला अध्यक्ष पूनम यादव और जिला उपाध्यक्ष नीलम चैधरी विशेष रूप से उपस्थित रही।
                       नजफगढ़ में आज मंत्री कैलाश गहलोत के कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी के नजफगढ़ महिला संगठन विधानसभा की टीम से लेकर वार्ड की टीम और मंडल अध्यक्ष के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिये गये हालांकि दिल्ली प्रदेश प्रभारी सरिता सिंह और जिला उपाध्यक्ष दविंदर कौर गीत किसी जरुरी काम के चलते इस कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाई। कार्यक्रम में पूनम यादव को मुख्य्मंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा दूसरी बार नजफगढ़ जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर महिला विंग की सभी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
                       इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष निर्मला कुमारी ने नवनिर्वाचित महिला पदाधिकारियों को सम्बोदित करते हुए कहा कि 2022 में होने वाले दिल्ली एमसीडी चुनाव में हमें वर्तमान में निगम में काबिज भाजपा की सरकार को उखाड़ फेकना है। उन्होंने पार्टी की सभी महिला कार्यकर्ताओ को आह्वान किया कि महिला शक्ति अभी से आम आदमी पार्टी को निगम चुनाव में जिताने के लिए कमर कस ले। प्रदेश अध्यक्ष निर्मला कुमारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए स्पस्ट किया की पार्टी में किसी भी महिला कार्यकर्ता की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी और दागी और आपराधिक छवि के कार्यकर्ताओं को बिलकुल भी पार्टी की कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में नजफगढ़ में पार्टी की वरिष्ठ महिला कार्यकर्त्ता राजकुमारी का कोवीड के चलते निधन होने के कारण प्रदेश अध्यक्ष निर्मला कुमारी के साथ सभी महिला कार्यकर्ताओं ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox